फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अब घर घर जाकर टैक्स वसूलेंगे निगमकर्मी

अब घर घर जाकर टैक्स वसूलेंगे निगमकर्मी

Thu, 06 Dec 2018 01:13 AM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
अब घर घर जाकर टैक्स वसूलेंगे निगमकर्मी
सहारनपुर। टैक्स वसूली के लिए नगर निगम के कर्मचारियों की टीमें अब घर-घर जाएंगी। बकाया टैक्स वसूली को लेकर नगरायुक्त ने वसूली बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं, जिसके बाद कर संग्रहकर्ताओं और कर निरीक्षकों की टीमें बनाकर वार्डों में भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

नगर निगम के पास 2015 के बाद का मैनुअल रिकार्ड नहीं होने के कारण टैक्स वसूली में गिरावट आई है। वर्ष 2016-17 में गृह और संपत्ति कर के 1300 लाख रुपये लक्ष्य के सापेक्ष 628.26 लाख रुपये की वसूली हुई थी, जो वर्ष 2017-18 में घटकर 394.82 लाख रह गई। इसी प्रकार जलकर के 1350 लाख रुपये के लक्ष्य के सापेक्ष 589.12 लाख रुपये वसूले गए, जो वर्ष 2017-18 में घटकर 431.73 लाख रुपये रह गए। इसी प्रकार वर्ष 2016-17 में सीवर टैक्स के 120 लाख रुपये के सापेक्ष 69.18 लाख की वसूली हुई, जो वर्ष 2017-18 में घटकर 200 लाख रुपये लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 20.17 लाख रुपये रह गए। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने वसूली घटने को गंभीरता से लिया है। उन्होंने वसूली बढ़ाने के लिए घर-घर जाकर मैनुअल रसीद जारी करने के निर्देश दिए हैं। टीम में संग्रहकर्ता और टैक्स निरीक्षक रहेंगे, जो मौके पर वसूली करने के साथ ही टैक्स जमा कराने के लिए भी लोगों से कहेंगे।
विज्ञापन

जरूरत पड़ी तो वार्डों में लगाएंगे कैंप
नगरायुक्त ने वसूली बढ़ाने के लिए जरूरत पड़ने पर वार्ड स्तर पर कैंप लगाने के निर्देश भी विभागीय अधिकारियों को दिए हैं। इसके तहत टैक्स विभाग की टीमें वार्डों में कैंप लगाकर बिजली के बिलों की तरह कर की वसूली करेंगी। इसके बाद भी टैक्स जमा नहीं करने वालों के खिलाफ नगर निगम नियमानुसार कार्रवाई करेगा। इसके अलावा नगर निगम बिल जारी करने के लिए मशीनें भी खरीदने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वसूली के लिए तीन काउंटर चालू किए
नगर निगम में टैक्स वसूली के लिए काउंटर बने हैं। कुछ समय से काउंटर बंद थे, जिन्हें पुन: शुरू कराया गया है। पिछले दो दिन से तीन काउंटर शुरू किए गए हैं, जिन पर लोग टैक्स जमा करने के लिए पहुंच भी रहे हैं। यदि टैक्स जमा करने वालों की संख्या बढ़ती है तो काउंटर बढ़ाए भी जा सकते हैं।


टैक्स वसूली बढ़ाने के लिए नगरायुक्त की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। जल्द ही संग्रहकर्ताओं और टैक्स निरीक्षकों की टीमें वार्डों में घर-घर जाकर मैनुअल रसीद जारी करेंगी और मौके पर टैक्स वसूलेंगी। जरूरत पड़ने पर कैंप भी लगाएंगे। खास बात यह है कि बिल जारी करने के लिए मशीनें भी खरीदने की तैयारी की जा रही है हैं। - विनय कुमार शर्मा, टैक्स अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed