फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   driver gunshot

चालक ने की फायरिंग, तोड़फोड़-हंगामा 

Thu, 03 Nov 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /दढ़ियाल/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो /दढ़ियाल/रामपुर Updated Thu, 03 Nov 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
driver gunshot
दढ़ियाल में हादसे के बाद भीड़ द्वारा पलटी गई स्कार्पियो। ग्रामीण को रास्ते से हटाता पुलिस कर्मी। अमर उजाला

विज्ञापन

तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी और डेढ़ साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने पीछाकर स्कार्पियो को रोक लिया और चालक को गाड़ी से खींचने लगे। इस पर चालक ने रिवाल्वर से फायर करते हुए भाग निकला। जिस पर गुस्साए लोगों ने स्कार्पियो में तोड़फोड़ कर सड़क पर पलट दिया। हंगामा करने लगे। जिससे जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया और उत्तराखंड नंबर की स्कार्पियो को कब्जे में ले लिया है। मृतक के परिजनों ने तहरीर दी है। 

बुधवार की सुबह ग्यारह बजे ग्राम सरकथल निवासी बलवीर पुत्र कृपाल सिंह (25) अपनी पत्नी वर्षा और डेढ़ साल के बेटे के साथ बाइक से पीपली नायक स्थित सुसराल जा रहा था। टांडा-बाजपुर मार्ग पर दढ़ियाल की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार तीनों दूर जा गिरे। चीखपुकार मचने पर आसपास मौजूद लोगों ने पीछा कर स्कार्पियो को रोक लिया। चालक को पकड़कर बाहर खींचने लगे तो चालक ने अपना रिवाल्वर निकालकर फायर कर दिया। इसके बाद वहां से भाग निकला। इस पर गुस्साए ग्रामीणों ने स्कार्पियो में तोड़फोड़ कर दी और उसे सड़क पर ही पलट दिया।
विज्ञापन


हंगामे की सूचना पर टांडा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुनील शर्मा तथा दढ़ियाल चौकी प्रभारी मुमताज खान पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने हंगामा कर रहे ग्रामीणों को समझाबुझा कर शांत कराया। स्कार्पियों को कब्जे में लेकर त्रिवेणी शुगर मिल में खड़ा कर दिया। इधर, हादसे में घायल बलवीर को मुरादाबाद ले जाते समय मौत हो गई। युवक की पत्नी और बच्चे का इलाज मुरादाबाद के निजी चिकित्सालय में चल रहा है। जहां उनकी हालात चिंताजनक बनी हुई है। इधर, चौकी इंचार्ज से स्कार्पियो और चालक के बारे में जानकारी देने से इंकार कर दिया। स्कार्पियो का नंबर उत्तराखंड का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed