फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   पूर्व पालिकाध्यक्ष पर धारा 144 के उल्लंघन का मुकदमा

पूर्व पालिकाध्यक्ष पर धारा 144 के उल्लंघन का मुकदमा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
पूर्व पालिकाध्यक्ष पर धारा 144 के उल्लंघन का मुकदमा

विज्ञापन
रामपुर। पूर्व मंत्री आजम खां को लोकसभा चुनाव में रामपुर से सपा-बसपा गठबंधन का प्रत्याशी बनाए जाने के बाद सार्वजनिक स्थान पर आतिशबाजी-नारेबाजी करने में पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खां फंस गए हैं। सिविल लाइंस कोतवाली में अजहर अहमद खां और 20-25 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 336/188 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि आजम खां को प्रत्याशी बनाए जाने की खुशी में 26 मार्च को उनके समथर्कों जिसमें पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर खां और 20-25 लोग शामिल थे ने जिले में धारा 144 लागू होने के बाद भी सार्वजनिक स्थान पर नारेबाजी और आतिशबाजी की। ऐसा करना धारा 144 का उल्लंधन है। धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप में अजहर खां के खिलाफ नामजद और अन्य 20-25 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed