{"_id":"6a91c70fd9804ca3730150bc","slug":"wall-collapses-on-women-who-had-gathered-to-offer-condolences-five-injured-banda-news-c-212-1-mah1012-151389-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: शोक जताने पहुंचीं महिलाओं पर गिरी दीवार, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: शोक जताने पहुंचीं महिलाओं पर गिरी दीवार, पांच घायल
Fri, 28 Aug 2026 11:06 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
फोटो-10- सीएचसी बबेरू में भर्ती घायल गोमती। संवाद
बांदा/बबेरू। मोहल्ले में एक व्यक्ति के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंची महिलाओं पर कच्ची दीवार आ गिरी। मलबे में दबकर पांच महिलाएं घायल हो गई।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मलबा हटाकर महिलाओं को सीएचसी पहुंचाया। यहां से एक गर्भवती महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया। महिला को नाजुक हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
कस्बा बबेरू के मोहल्ला आंबेडकर नगर छोटेलाल सोनी (80) का बृहस्पतिवार को निधन हो गया था। इस पर मोहल्ले की महिलाएं शुक्रवार को शोक जताने के लिए उनके दरवाजे पहुंची थी। इसमें मोहल्ले की पूर्णिमा (22), गोमती (30), सुनीता (28), मीरा (30), उमा (30) भी शामिल थी। यह सभी मोहल्ला निवासी मत्ते के घर के किनारे पर खड़ी थी। मत्ते का कच्चा घर खंडहर हो चुका है और अब मत्ते उसमें नहीं रहता है।
कच्ची दीवार के बगल में खड़ी महिलाओं पर अचानक दीवार भराभराकर गिर गई। इससे सभी मलबे में दबकर घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने सभी को बाहर निकाला। उन्हें सीएचसी बबेरू ले जाया गया। डॉक्टर ने उपचार के बाद पूर्णिमा जो गर्भवती है, उसे जिला अस्पताल रेफर किया। जिला अस्पताल आने पर डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। जबकि अन्य का इलाज सीएचसी में चल रहा है।