{"_id":"6a91bf9c598e65ffa20960f0","slug":"the-person-accused-of-firing-in-the-air-was-caught-after-five-months-sirsa-news-c-128-1-svns1027-164029-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: हवाई फायरिंग का आरोपी पांच माह बाद दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: हवाई फायरिंग का आरोपी पांच माह बाद दबोचा
Fri, 28 Aug 2026 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 28 Aug 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
ओढ़ां। ओढ़ां पुलिस ने हवाई फायरिंग के मामले में आरोपी गांव बनवाला निवासी प्रदीप उर्फ बब्बू को करीब पांच माह बाद गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में एक नाबालिग सहित अब तक दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि बनवाला निवासी सुभाष ने 7 मार्च 2026 को शिकायत दी थी। उसने बताया कि 6 मार्च को फोन पर कहासुनी के बाद वह किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान बनवाला में लाइब्रेरी के पास आरोपियों ने कार रास्ते में खड़ी कर हवाई फायर किए।पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। 9 मार्च को एक नाबालिग को पकड़ा गया था। उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त अवैध पिस्तौल और कार बरामद हुई थी। संवाद