{"_id":"6a91c34f617a3eab9000cfeb","slug":"farmer-injured-under-suspicious-circumstances-dies-during-treatment-hardoi-news-c-213-1-hra1004-155617-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: संदिग्ध हालात में घायल किसान ने इलाज के दौरान तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: संदिग्ध हालात में घायल किसान ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
विज्ञापन
फोटो- 20- भारत। फाइल फोटो
हरदोई। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के लालपुर गांव में बीते 20 अगस्त को संदिग्ध हालात में नाले मेें पड़े मिले किसान की शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। बेटे ने गांव के ही कुछ लोगों पर यूकेलिप्टस काटने के विवाद में किसान की पिटाई करने और इस कारण मौत होने की बात कही।
गोवर्धनपुर के मजरा लालपुर निवासी भारत (68) खेती करते थे। उनके चार बेटे परिवार समेत नोएडा में रहते हैं। भारत की पत्नी की तबीयत खराब होने पर बेटे बीते 11 अगस्त काे उन्हें भी साथ ले गए थे। भारत गांव में अकेले ही रह रहे थे। भारत के बेटे राम मिलन ने बताया कि 20 अगस्त की सुबह पड़ोसियों ने उन्हें फोन कर पिता के नाले मेें पड़ा होने की सूचना दी थी। इसके बाद भारत को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया था। कोई लाभ न होने पर बीते 24 अगस्त को फिर से हरदोई लाकर एक प्राइवेट अस्पताल में भारत को भर्ती कराया था।
शुक्रवार सुबह तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज आए। यहां उन्हें मृत घोषित दिया। राम मिलन ने गांव के ही कुछ लोगों पर यूकेलिप्टस काटने के विवाद में पिटाई किए जाने और इस कारण भारत की मौत होने की बात कही। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।