{"_id":"5ae0d95c4f1c1b54098b6795","slug":"181524685148-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से छेड़खानी पर किया था दोस्त का कत्ल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी से छेड़खानी पर किया था दोस्त का कत्ल
Updated Thu, 26 Apr 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी से छेड़खानी पर किया था दोस्त का कत्ल
रामपुर/ बिलासपुर।
बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र में पखवाड़े भर पहले हुई युवक की हत्या उसके दोस्तों ने ही की थी। हत्या की वजह पत्नी से छेड़खानी का बदला लेने के लिए की गई थी। पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए मृतक के दोनों दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के फौजी फार्म निवासी हर भजन सिंह की हत्या कर उसकी लाश को एक पखवाड़े पहले एक खेत में फेंक दिया गया था। पुलिस ने उसके शव को बरामद करते हुए उसकी शिनाख्त की थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने मामले की तफ्तीश के बाद बुधवार को इस मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस अधीक्षक डा.विपिन ताडा ने बताया कि इस मामले में फौजी फार्म निवासी कश्मीर सिंह व सलविंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। बताया कि हर भजन, सलविंदर और कश्मीर सिंह आपस में दोस्त थे। आरोप है कि सलविंदर ने हर भजन की पत्नी के साथ छेड़खानी की थी,जिसका सलविंदर ने विरोध किया। एसपी ने बताया कि इस मामले में सलविंदर ने कश्मीर सिंह के साथ मिलकर एक हर भजन को मार डाला। तीनों ने पहले शराब पी और फिर हर भजन को मौत के घाट उतार दिया। एसपी ने बताया कि इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।