फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Azam Khan problems are not reducing, warrants issued in two cases

नहीं कम हो रहीं आजम खां की मुश्किलें, अब दो मामलों में वारंट जारी

Mon, 27 Jan 2020 08:58 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर Published by: Abhishek Singh Updated Mon, 27 Jan 2020 08:58 PM IST
विज्ञापन
Azam Khan problems are not reducing, warrants issued in two cases
आजम खां - फोटो : अमर उजाला

सांसद आजम खां के खिलाफ कोर्ट ने जमानतीय वारंट जारी किए हैं। दोनों मामले लोकसभा चुनाव के दौरान शाहबाद कोतवाली में दर्ज हुए थे। आरोप है कि लोकसभा चुनाव के दौरान आजम खां ने शाहबाद में हुई जनसभा में भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व सांसद जयाप्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस पर उनके खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने उनके खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट भी दाखिल कर दी थी। मामले की सुनवाई एजीडे-6 धीरेंद्र कुमार की कोर्ट में चल रही है। इस मामले में समन जारी होने के बाद भी आजम खां न तो कोर्ट में हाजिर हुए और न जमानत कराई। 

विज्ञापन


सोमवार को कोर्ट में इस मामले की सुनवाई थी। आजम के कोर्ट नहीं पहुंचने पर उनके खिलाफ जमानतीय वारंट जारी किया गया है। दूसरा मामला शाहबाद के सैफनी क्षेत्र का है। शाहबाद कोतवाली में आजम खां के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। इसमें उन पर एक जनसभा में संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों और अफसरों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है।  सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी रामौतार सैनी ने बताया कि दोनों मामलों में कोर्ट ने सांसद आजम खां के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। दोनों मामलों में अदालत अब 11 फरवरी को सुनवाई करेगी। 
विज्ञापन


सेना पर विवादित बयान पर मिली राहत
सेना पर विवादित बयान देने के मुकदमे में सांसद आजम खां को हाईकोर्ट से राहत मिल गई है। यह मुकदमा भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक आकाश सक्सेना ने दर्ज कराया था।  हाईकोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। सोमवार इस मामले में भी सुनवाई हुई। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी रामौतार सिंह सैनी ने बताया कि सांसद के अधिवक्ता ने हाईकोर्ट के आदेश की छायाप्रति स्थानीय न्यायालय में प्रस्तुत की है। न्यायालय ने मूल आदेश पेश करने के लिए सात दिन का समय दिया है। फिलहाल न्यायालय द्वारा इस मुकदमे में सांसद के खिलाफ वारंट जारी नहीं किए जाएंगे, लेकिन इसकी सुनवाई चलती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed