फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   A dumper filled with gravel broke an electric pole and entered two houses, people narrowly escaped.

Rampur News: बजरी से भरा डंपर बिजली पोल को तोड़ते हुए दो घरों में घुसा, बाल-बाल बचे लोग

Sat, 30 Nov 2024 01:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 30 Nov 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
A dumper filled with gravel broke an electric pole and entered two houses, people narrowly escaped.
दढ़ियाल (रामपुर)। दढ़ियाल-काशीपुर मार्ग पर जा रहा बजरी से भरा डंपर अनियंत्रित हो गया और वह सड़क किनारे एचटी लाइन के पोल तोड़ता हुआ किसान के घर में घुस गया। घर के सामने बंधे दो पशुओं मौके पर ही मौत हो गई। किसान का पंपसेट भी टूट गया। डंपर की गति इतनी तेज थी कि टक्कर से पड़ोसी दूसरे किसान के घर की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। घर में माैजूद लोग बाल-बाल बचे।
विज्ञापन

यह हादसा गांव जमालगंज में हुआ है। हादसे के कुछ ही पल में पूरा गांव घटनास्थल पर एकत्र हो गया था। चालक भीड़ से बचकर निकल गया था। लेकिन, पुलिस ने उसे दबोच लिया है। खबर मिलते ही मौके पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंच गए। डंपर को क्रेन से खींचकर बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। बजरी से लदा डंपर काशीपुर, उत्तराखंड की ओर से दढ़ियाल की तरफ आ रहा था। जमालगंज गांव के तिराहे पर अचानक अनियंत्रित हो गया और स्टोन क्रशर को जाने वाली 33 केवी की एचटी लाइन के दो खंभों से टकराया। खंभों के टूटने के बाद सड़क किनारे किसान मोहम्मद उमर के घर में घुस गया। इनके घर के सामने बंधे दो पशु डंपर के नीचे आ गए। जिससे उनकी कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरवाजे के सामने का पंपसेट भी टूटकर बिखर गया। मोहम्मद उमर के पड़ोसी हाजी इम्तियाज हुसैन के घर को भी डंपर ने अपनी चपेट में ले लिया। इनका घर अभी कुछ समय पहले ही बना था। घर की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई
कुछ ही देर में टांडा एसडीएम विकास कुमार वर्मा, सीओ केएन आनंद, कोतवाल ओमकार सिंह व चौकी इंचार्ज प्रशांत कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। अधिकारियों ने क्रेन और जेसीबी मंगाकर डंपर को बाहर निकाला।

--------------------------

डंपर चालक हिरासत में, होगी रिपोर्ट
सीओ कीर्ति निधि आनंद ने बताया कि मामले में डंपर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

राजस्व विभाग की टीम ने भी लिया नुकसान का जायजा
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम समेत अन्य अफसरों के आदेश पर राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम सदस्य मोहम्मद उमर और हाजी इम्तियाज हुसैन के घरों में और पशु हानि के हुए नुकसान का आकलन कर रहे हैं।


इस हादसे में 33 केवी की लाइन के दो पोल टूटे हैं। पोल दुरुस्त करा दिए गए हैं। बिजली सप्लाई भी शुरू हो गई है। पोल टूटने के बाद ऑटोमैटिक ब्रेकडाउन होता है। इसलिए संबंधित लाइन की बिजली सप्लाई रुक जाती है। -अजीत कुमार, अधिशासी अभियंता-विद्युत वितरण खंड, द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed