{"_id":"6aaef2b1580608907d033617","slug":"elderly-man-arrives-at-hospital-with-a-snake-in-a-bottle-causes-a-stir-rampur-news-c-282-1-rmp1027-180494-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: बोतल में सांप लेकर अस्पताल पहुंचा बुजुर्ग, मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: बोतल में सांप लेकर अस्पताल पहुंचा बुजुर्ग, मची खलबली
विज्ञापन
जिला अस्पताल में लाया गया बोतल में बंद सांप । वीडियोग्रैब
रामपुर। पटवाई के बहपुरा गांव निवासी 60 वर्षीय बख्तर सांप को बोतल बंदकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंच गए। शुक्रवार को घर पर काम करते समय सांप ने उन्हें काट लिया था।
बख्तर ने बोतल चिकित्सकों के सामने रखी तो उसमें सांप देखकर इमरजेंसी में मौजूद मरीज और तीमारदार घबरा गए। चिकित्सकों ने सांप को देखने के बाद बख्तर को एंटीवेनम इंजेक्शन लगाया। उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार है।
बख्तर के हाथ में सांप काट लिया था, जिसका उपचार कराने अस्पताल पहुंचे थे। बख्तर ने बताया कि सांप काटने के बाद डॉक्टर अक्सर पूछते हैं कि कौन सा सांप था, लंबा था कि छोटा था, मुंह कैसा था, उसके मुंह पर कैसे निशान थे आदि कई तरह के सवाल पूछते हैं, इसी वजह से वह सांप को पहचान के लिए साथ ले आए थे। बख्तर को सांप ने हाथ में काट लिया था। इस सांप को बाद में जंगल में छुड़वा दिया गया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में इस माह अब तक सांप के काटने के 21 मरीज पहुंच चुके हैं। चिकित्सकों के अनुसार समय पर उपचार मिलने से मरीजों की जान बचाई जा सकी। अस्पताल में सांप काटने के मरीजों के लिए एंटीवेनम उपलब्ध है।
-- -- -- -- --
बख्तर को सांप ने काटा था। वह सांप को बोतल में बंद करके अस्पताल ले आए। सांप की पहचान के बाद उन्हें एंटीवेनम इंजेक्शन दिया गया। उनकी हालत में सुधार है और वह खतरे से बाहर हैं। लोगों को सांप को पकड़ने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। इसके अलावा सांप काटने पर तत्काल अस्पताल पहुंचना चाहिए।- डॉ. प्रेम सिंह, इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर, जिला अस्पताल