फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Married woman thrown out of the house after demand for a car as dowry was not met.

Rampur News: दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला

Mon, 21 Sep 2026 12:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 21 Sep 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Married woman thrown out of the house after demand for a car as dowry was not met.
टांडा। दहेज में क्रेटा कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने और मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। विवाहिता ने नंदोई पर अकेले में जबरन अश्लील हरकत करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत ससुराल पक्ष के कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता की शादी वर्ष 2024 में अहमदाबाद मढ़ैया निवासी युवक के साथ हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले कम दहेज लाने का ताना देकर उसे प्रताड़ित करने लगे। विरोध करने पर फुकनी और चिमटे से मारपीट की जाती थी। संतान नहीं होने को लेकर भी उसे आए दिन ताने दिए जाते थे।
विज्ञापन

विवाहिता ने आरोप लगाया कि नंदोई का उसके घर आना-जाना था। एक दिन घर में अकेली होने पर नंदोई कमरे में घुस आया और उसके साथ जबरदस्ती करते हुए अश्लील हरकत की। शोर मचाने पर वह कमरे से बाहर निकल गया। बाद में परिजनों के सामने उसने खुद को निर्दोष बताते हुए विवाहिता पर ही आरोप लगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के मुताबिक, ससुराल वाले मायके से क्रेटा कार लाने का दबाव बनाते थे। मांग पूरी न होने पर मारपीट की जाती थी। पति पर तीन तलाक देने की बात कहकर घर से निकल जाने का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया गया है। करीब दो माह पहले विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया, जिसके बाद से वह मायके में रह रही है।

सीओ पंकज पंत ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed