{"_id":"59e25ff34f1c1b70548b7827","slug":"61508007923-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दढ़ियाल में कोसी नदी में अवैध खनन पर छापा, चार पोकलैंड, 13 डंपर पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दढ़ियाल में कोसी नदी में अवैध खनन पर छापा, चार पोकलैंड, 13 डंपर पकड़े
Updated Sun, 15 Oct 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दढ़ियाल में कोसी नदी में अवैध खनन पर छापा, चार पोकलैंड, 13 डंपर पकड़े
स्वार/रामपुर। अवैध खनन को लेकर लगातार अमर उजाला में खबरें छपने के बाद प्रशासन ने कुछ सख्ती दिखाई है। स्वार के एसडीएम ने खनन अधिकारी को साथ लेकर रात्रि में टांडा क्षेत्र के गांव दढ़ियाल एहतमाली कोसी घाट पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान पट्टे की आड़ में हो रहे अवैध खनन को पकड़ा। मौके से अवैध खनन कर रही चार पोकलैंड मशीन, दो जेसीबी व बिना रायल्टी के 13 रेत से भरे ओवरलोड डंपर सहित छह खाली वाहन मौके से पकड़े । कार्रवाई से खनन के धंधेबाजों में हड़कंम मच गया और वह मौके से फरार हो गए।
शुक्रवार की रात एसडीएम लालता प्रसाद शाक्य को सूचना मिली कि तहसील टांडा क्षेत्र के गांव दढ़ियाल एहतमाली में प्रशासन द्वारा आवंटन किये गये पट्टे के विपरीत कोसी नदी घाट पर पोकलैंड मशीन, जेसीबी मशीन से अवैध खनन कर बिना रायल्टी के वाहनों में भर कर रेत लेकर जाया जा रहा है। इस पर उन्होंने खनन अधिकारी शैलेंद्र मौर्य के साथ गोपनीय तरीके से कोतवाली पुलिस को लेकर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान एसडीएम व खनन अधिकारी ने अवंटन किये गए पट्टे के विपरीत अन्य स्थान से मशीनों से खनन होता पकड़ा। इस पर उन्होंने मौके से खनन कर रहीं 4 पोकलैंड मशीन, 2 जेसीबी मशीन, 6 खाली डंपर को कब्जे में कर लिया। जबकि खनन कर रहे लोग अंधेरे का लाभ उठा मौके से फरार हो गये। इस दौरान प्रशासन ने कोसी घाट से रेत भर कर जा रहे 13 डंपरों के चालकों से रायल्टी मांगी लेकिन किसी के भी पास रायल्टी नही मिली। जिससे रेत से भरे ओवरलोड वाहनों को कब्जे में कर लिया गया। प्रशासन द्वारा अचानक की गई कार्रवाई से अन्य कोसी घाटों पर खनन कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर टांडा पुलिस, मसवासी पुलिस, दढ़ियाल चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पकड़े सभी वाहनों को सीज कर दिया गया। एसडीएम लालता प्रसाद शाक्य ने बताया कि कोसी नदी घाट पर अवैध खनन की सूचना पर छापामार कार्रवाई की गई। पकड़े गये वाहनों को सीज कर दिया गया है। अन्य कार्रवाई खनन अधिकारी द्वारा की जाएगी। किसी भी कीमत पर अवैध खनन नही होने दिया जाएगा।