फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Case registered against caretaker following the death of three animals at Kanha Goshala.

Rampur News: कान्हा गोशाला में तीन पशुओं की मौत के बाद केयरटेकर पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 29 Aug 2026 12:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 29 Aug 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Case registered against caretaker following the death of three animals at Kanha Goshala.
स्वार। मसवासी नगर पंचायत की कान्हा गोशाला में तीन गोवंशों की मौत के मामले में केयरटेकर के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक अमित चंद्रा की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर पंचायत मसवासी के वरिष्ठ लिपिक अमित चंद्रा ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नगर पंचायत मसवासी की कान्हा गोशाला ग्राम खौद कला में मुरादाबाद रोड पर स्थित है। यहां गोवंशों की देखरेख और साफ-सफाई के लिए 10 केयरटेकर तैनात हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि 22 अगस्त की रात दो मादा गोवंश आपस में लड़ गईं। ड्यूटी पर तैनात केयरटेकर विशाल व अन्य कर्मचारियों ने समय रहते दोनों गोवंशों को अलग नहीं कराया। लड़ाई में दोनों गंभीर घायल हो गईं और इनमें से एक गंभीर रूप से घायल होकर पैरालिसिस की स्थिति में पहुंच गई। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि गंभीर रूप से घायल मादा गोवंश की 24 अगस्त की रात मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा करीब छह-सात माह उम्र के दो बछड़ों को अधिक मात्रा में हरा चारा डाल दिया गया। अधिक चारा खाने से पेट फूलने के कारण दोनों बछड़ों की भी मौत हो गई। इस तरह 24 अगस्त को गोशाला में तीन गोवंशों की मौत होने का आरोप लगाया गया है।

सीओ सोनम सिंह ने बताया कि नगर पंचायत के लिपिक की तहरीर के आधार पर केयरटेकर के खिलाफ गोवंशों के प्रति लापरवाही बरतने और क्रूरता की धाराओं के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed