{"_id":"6a91de9aaaef4341f30d1d47","slug":"video-of-a-crocodile-in-the-bhakhra-river-goes-viral-forest-department-denies-receiving-any-informationvideo-of-a-crocodile-in-the-bhakhra-river-goes-viral-forest-department-denies-receiving-any-information-rampur-news-c-282-1-smbd1025-178903-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: भाखड़ा नदी में मगरमच्छ का वीडियो वायरल, वन विभाग ने सूचना से किया इन्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: भाखड़ा नदी में मगरमच्छ का वीडियो वायरल, वन विभाग ने सूचना से किया इन्कार
Sat, 29 Aug 2026 12:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। नगर की भाखड़ा नदी में शुक्रवार दोपहर कुछ लोगों ने पानी में मगरमच्छ तैरते हुए देखने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में मगरमच्छ पानी में तैरता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि, वन विभाग के रेंजर आलोक शर्मा ने इस तरह की किसी भी सूचना से इन्कार किया है।
बताया जा रहा है कि लोगों ने तैरते हुए मगरमच्छ का दूर से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि इससे पहले आरक्षित डंडिया वन की खैरा नदी में सिरसखेड़ा गांव के लोगों ने नदी किनारे एक मगरमच्छ को बैठे हुए देखा था। इसके बाद दो दिन पहले बायीं भाखड़ा नहर में मुबारकपुर के लोगों ने भी मगरमच्छ को नहर किनारे बैठे हुए देखा था। बीते एक सप्ताह से लगातार मगरमच्छ देखे जाने की बातें ग्रामीणों द्वारा कही जा रही हैं।
रेंजर आलोक शर्मा ने बताया कि भाखड़ा नदी में मगरमच्छ होने की बात उनके संज्ञान में नहीं है। फिर भी मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।