फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   स्वार और सैदनगर के खंड शिक्षाधिकारी बने त्रिलोकी

स्वार और सैदनगर के खंड शिक्षाधिकारी बने त्रिलोकी

Wed, 05 Jul 2017 01:20 AM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
स्वार और सैदनगर के खंड शिक्षाधिकारी बने त्रिलोकी
त्रिलोकी स्वार और सैदनगर के खंड शिक्षाधिकारी बने
विज्ञापन

रामपुर। मुख्यालय पर तैनात खंड शिक्षाधिकारी त्रिलोकी नाथ को स्वार और सैदनगर का अतिरिक्त चार्ज दिया है। इसके अलावा अन्य रिक्त ब्लाकों का भी अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। जिले में तैनात खंड शिक्षाधिकारियों के तबादले के बाद बीएसए ने ये आदेश जारी किए हैं।

इन दिनों रामपुुर में खंड शिक्षाधिकारियों की कमी है। पिछले दिनों चमरौआ ब्लॉक में तैनात खंड शिक्षाधिकारी जीपी गौतम का पीलीभीत तबादला हो गया, जबकि स्वार ब्लॉक में तैनात सिद्दीक अहमद का तबादला बदायूं हो गया। शाहबाद ब्लॉक के खंड शिक्षाधिकारी सर्वेश कुमार का भी ट्रांसफर हो चुका है। हालांकि, जिले मं खंड शिक्षाधिकारियों की कमी के चलते उन्हें रिलीव नहीं किया गया है। सैदनगर खंड शिक्षाधिकारी नरेंद्र कुमार का स्वास्थ्य खराब हो गया है, जिसके चलते वह भी अवकाश पर चले गए हैं। ऐसे में बेसिक शिक्षा विभाग का तमाम कामकाज प्रभावित हो रहा था। इसको लेकर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी सर्वदानंद ने जिले में तैनात खंड शिक्षाधिकारियों को अतिरिक्त चार्ज दे दिया। इसमें मुख्यालय पर तैनात त्रिलोकीनाथ को स्वार और सैदनगर, जबकि मिलक में तैनात खंड शिक्षाधिकारी विनोद कुमार को चमरौआ ब्लॉक का अतिरिक्त चार्ज दिया है। इसी तरह बिलासपुर खंड शिक्षाधिकारी नरेन्द्र श्रीवास्तव को रामपुर नगर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। बीएसए ने बताया कि अभी स्कूल खुले हैं। ऐसे में ब्लॉकों में काम अधिक है। ब्लॉकों का कामकाज प्रभावित न हो, इसी के चलते अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed