{"_id":"6b00a5a3f04187e3c6080232","slug":"seven-accused-from-a-gang-that-committed-thefts-at-stone-crushers-have-been-arrested-rampur-news-c-282-1-smbd1029-185147-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: स्टोन क्रशरों में चोरी करने वाले गिरोह के सात आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: स्टोन क्रशरों में चोरी करने वाले गिरोह के सात आरोपी गिरफ्तार
Sat, 21 Nov 2026 01:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 21 Nov 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
स्वार (रामपुर)। क्षेत्र के दो स्टोन क्रशरों से ट्रांसफार्मर, तांबे के केबल और जेनरेटर का सामान चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2.52 लाख रुपये नकद, 15 किलो तांबे का तार, ट्रांसफार्मर की 36 प्लेट, नट-बोल्ट और चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। आरोपियों के पास से दो कारें, दो तमंचे, चार कारतूस और दो चाकू भी मिले हैं।
क्षेत्र में चोरी की दोनों घटनाएं अलग-अलग तारीखों में हुई थीं। पहली घटना 10 सितंबर की रात भारतीयम स्टोन क्रशर पर हुई थी। यहां से चोर तांबे का केबल और जेनरेटर का सामान चोरी कर ले गए थे। इस मामले में क्रशर के एकाउंटेंट बबलू सागर की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
दूसरी घटना 24 अक्तूबर की रात घोसीपुरा पट्टीकलां स्थित कुबेर स्टोन क्रशर पर हुई थी। यहां से 400 केवीए का ट्रांसफार्मर चोरी कर लिया गया था। क्रशर के मैनेजर बिरेन्द्र सिंह बिष्ट की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। दोनों घटनाओं में कुछ आरोपियों के नाम समान होने के कारण पुलिस गिरोह की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन
शुक्रवार को स्वार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपी मिलक भूवरी गांव के तालाब के पास मौजूद हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में ताहिर निवासी रुद्रपुर, आफताब अली निवासी ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर, मोहसिन निवासी किच्छा, उदय कुमार निवासी गदरपुर और तस्वीर खां, करीम खां व शौकीन निवासी अलीनगर उत्तरी शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2.52 लाख रुपये नकद, 15 किलो तांबे का तार, ट्रांसफार्मर की 36 सिलिकॉन स्टील प्लेट और 12 लोहे के नट-बोल्ट बरामद किए हैं। इसके अलावा चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों से भरे दो बैग, सिल्वर रंग की स्कॉर्पियो और नीले रंग की ओमनी कार भी मिली है।
आरोपियों के पास से दो तमंचे, चार कारतूस और दो चाकू बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने दोनों स्टोन क्रशरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। बरामद नकदी चोरी का सामान बेचकर हासिल की गई थी।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में तस्वीर खां और शौकीन का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। दोनों के खिलाफ चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत कई प्राथमिकी दर्ज हैं।
सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी का सामान और नकदी बरामद हुई है। आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।