{"_id":"6a8df1124b65984b6100f25d","slug":"two-including-a-teenage-girl-die-during-treatment-raebareli-news-c-101-1-slko1033-166044-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: इलाज के दौरान किशोरी समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: इलाज के दौरान किशोरी समेत दो की मौत
Wed, 26 Aug 2026 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में बुखार, डायरिया, सांस और सीने में दर्द की समस्या के मरीज तेजी से बढ़े हैं। मंगलवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान किशोरी व एक महिला ने दम तोड़ दिया। 21 से अधिक मरीजों को भर्ती कराया गया। ओपीडी में भी 1500 से अधिक मरीज चिकित्सीय सलाह लेने के लिए अस्पताल पहुंचे।
शहर कोतवाली के एक मोहल्ले की रहने वाली सूफिया (14) और अमावां के देवानंनदपुर की रहने वाली माया (55) को सांस लेने में तकलीफ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान किशोरी व महिला की मौत हो गई। डायरिया, बुखार व अन्य समस्या से ग्रसित होने पर कीर्ति (3), उत्कर्ष (6), अरव (1), अहान (2), शुभ (5), नन्ही (60), राममूरत (45) समेत 21 मरीजों को भर्ती कराया गया।
मंगलवार सुबह से ही अस्पताल के पर्चा काउंटर पर मरीजों की लाइन देखने काे मिली। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. रुद्रांश मिश्रा ने बताया कि मौसम में बदलाव के के कारण मरीज बढ़े हैं। लोग एहतियात बरतें।