फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Mother and son died due to electric shock after touching a fan

Raebareli News: फर्राटा पंखा छूते ही करंट से मां-बेटे की मौत

Fri, 27 Jun 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 27 Jun 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Mother and son died due to electric shock after touching a fan
सतांव (रायबरेली)। गुरुबख्शगंज इलाके के शहरी कौड़ी मजरे कृष्णपुर ताला गांव में बृहस्पतिवार रात फर्राटा पंखे में उतरे करंट की चपेट में आकर मां व उसके डेढ़ साल के बेटे की मौत हो गई। जब महिला का पति खेत से वापस घर आया तो घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन


शहरी कौड़ी निवासी रामू अपनी पत्नी कंचन (30) व एक डेढ़ साल के बेटे विद्यांश को लेकर बृहस्पतिवार को खेत पर काम करने गए थे। करीब शाम साढ़े सात बजे कंचन अपने बेटे विद्यांश के साथ घर लौट गई। कंचन खाना बनाने की तैयारी करने लगी। इसी बीच उसने बेटे विद्यांश को गोद में लेकर फर्राटा पंखा चलाने के लिए बोर्ड में प्लग लगाया तो पंखे में करंट उतर आया। पंखा छूते ही मां-बेटे दोनों करंट की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


खेत से करीब साढ़े आठ बजे जब रामू घर लौटा तो उसने कंचन व विद्यांश को जमीन पर गिरा देखा। उसके चीखने चिल्लाने पर पड़ोसियों को भी घटना की जानकारी हुई। करंट से झुलसी कंचन व मासूम विद्यांश को बछरावां सीएचसी ले जाया गया, जहां डाॅक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed