फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Woman's body found hanging, murder charges

फंदे से लटकता मिला महिला का शव

Mon, 28 Mar 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Mon, 28 Mar 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging, murder charges
रायबरेली में सोमवार को महिला की मौत पर जिला अस्पताल में बिलखते परिवारीजन। - फोटो : अमर उजाला
सदर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला का शव संदिग्ध हालात में फांसी के फंदे से लटकता पाया गया। मृतका के पिता का आरोप है कि उसकी बेटी की हत्या की गई है। उसके शरीर में चोट के निशान भी पाए गए हैं। मृतका का पति डॉयरेक्टर ऑफ एजूकेशन कार्यालय निशातगंज लखनऊ में बाबू के पद कार्यरत बताया जाता है।
विज्ञापन


पुलिस की जांच में पता चला है कि घटना की रात पति-पत्नी में काफी विवाद भी हुआ था। गुरुबख्शगंज के लोहड़ा गांव जया मिश्रा (33) की शादी करीब 13 साल पहले शहर के इंदिरा नगर निवासी दिनेश कुमार मिश्रा के साथ हुई थी।
विज्ञापन


सोमवार सुबह घर के अंदर रस्सी के सहारे फंदे पर उसका शव लटकता पाया गया। सदर कोतवाली पुलिस ने पड़ताल की। राजघाट चौकी इंचार्ज शिवशंकर गुप्ता ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका का पिता सतीश शुक्ला का आरोप है कि उसकी बेटी की हत्या की गई है। उसका दामाद डॉयरेक्टर ऑफ एजूकेशन कार्यालय निशातगंज लखनऊ में बाबू के पद कार्यरत है। बेटी के गले में दो काले निशान थे। पीठ, हाथ में भी धब्बे थे।

पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि रविवार की रात दिनेश अपने भाई नरेंद्र मिश्रा के घर आईटीआई कॉलोनी गया था। वहां पर किसी बात को लेकर जया और उसके पति में विवाद हुआ था। इसके बाद सुबह जया की मौत हो गई।


सीओ सदर श्वेता श्रीवास्तव का कहना है कि वैसे तो मामला प्रथम दृष्टया खुदकुशी का लग रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की तस्वीर साफ हो जाएगी। मायका पक्ष कोई तहरीर देता हो तो रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। सदर कोतवाल को घटना की जांच करने के निर्देश दिए हैं। मामले में उचित कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed