{"_id":"e150ffe99a16cf2bdee5341fcd887c53","slug":"accused-arrested-misbehave-with-mla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक से अभद्रता का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधायक से अभद्रता का आरोपी गिरफ्तार
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
महिला एवं बाल विकास एवं पुष्टाहार की चेयरमैन और सपा से सलोन विधायक आशा किशोर के साथ अभद्रता करने वाले आरोपी को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। जगतपुर थाना क्षेत्र के पिछवारा चौराहे पर शनिवार को साइकिल यात्रा का शुभारंभ करने के दौरान विधायक के साथ दो युवकों ने अभद्रता की थी।
यही नहीं विधायक के गाड़ी चालक की पिटाई करने का प्रयास किया था। युवकों ने गांव का ट्रांसफार्मर न बदलने, सड़क की समस्या के चलते ऐसा किया था।
एसओ कमलेश पांडेय ने बताया कि परहरी गांव निवासी अमरेश को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दूसरे आरोपी सौरभ की तलाश की जा रही है।