फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Grandmother attacked with a *kada* while trying to save her grandson; dies on the spot.

Rampur News: पोते को बचाने पहुंची दादी पर कड़े से हमला, मौके पर मौत

Wed, 09 Sep 2026 01:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 09 Sep 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Grandmother attacked with a *kada* while trying to save her grandson; dies on the spot.
सैफनी। नगर के वाल्मीकि मोहल्ले में मंगलवार दोपहर बच्चों के विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। पुरानी रंजिश को लेकर बच्चों में हो रहे झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंची 60 वर्षीय वृद्धा के सिर पर हाथ में पहने भारी कड़े से हमला कर दिया गया। गंभीर चोट लगने से वृद्धा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मारपीट में उनका पोता भी घायल हुआ है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

वाल्मीकि मोहल्ला निवासी तुषार वाल्मीकि ने पुलिस को बताया कि मंगलवार दोपहर करीब एक बजे मोहल्ले के ही कुछ युवक पुरानी रंजिश को लेकर उनके घर के छोटे बच्चों से गाली-गलौज करते हुए झगड़ा करने लगे। विवाद बढ़ने पर तुषार बच्चों को बचाने के लिए पहुंचा। आरोप है कि इस दौरान युवकों ने तुषार के साथ भी मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर-शराबा सुनकर तुषार की दादी लक्ष्मी देवी (60) भी मौके पर पहुंच गईं। वह अपने पोते को हमलावरों से बचाने का प्रयास करने लगीं। आरोप है कि इसी दौरान एक हमलावर ने हाथ में पहने भारी कड़े से लक्ष्मी देवी के सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ीं। कुछ ही देर में उनकी मौके पर मौत हो गई।
वृद्धा की मौत के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जानकारी जुटाने के साथ शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मारपीट में घायल तुषार का भी उपचार कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जानकारी में बच्चों के बीच झगड़े की बात सामने आई है। इसी विवाद में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। आरोप है कि इसी दौरान दूसरे पक्ष की महिला के सिर में हाथ का कड़ा मार दिया गया, जिससे उसे गंभीर चोट आई और उसकी मौत हो गई।

सीओ देवकीनंदन ने बताया कि घटना के संबंध में प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। बच्चों के झगड़े को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। इसी दौरान एक महिला के सिर में हाथ का कड़ा लगने से गंभीर चोट आई और उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed