फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Accused arrested

Yamuna Nagar News: सेल का अधिकारी बनकर 16.55 लाख ठगने का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 09 Sep 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 09 Sep 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। खुद को स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) का वरिष्ठ अधिकारी बताकर हरियाणा प्लाईवुड मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जेके बिहानी से 16.55 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को थाना सदर यमुनानगर पुलिस ने पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। आरोपी को मंगलवार को यमुनानगर अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
थाना प्रभारी कमलजीत सिंह के अनुसार आरोपी की पहचान बीरभूम जिले के गांव चंद्रपुर निवासी श्याम मैत्रा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे बीरभूम कोर्ट में पेश कर राहदारी रिमांड लिया था। इसके बाद उसे यमुनानगर लाया गया। उन्होंने बताया कि कमला नगर निवासी जुगल किशोर बिहानी की कामी माजरा में गैलेक्सी प्लाईवुड इंडस्ट्रीज के नाम से फैक्टरी है।
विज्ञापन

दिसंबर 2025 के पहले सप्ताह में उन्होंने एमएस बिलेट्स खरीदने के लिए इंडियामार्ट, ट्रेड इंडिया और एक्सपोर्टर्स इंडिया जैसे बीटूबी पोर्टल पर ऑनलाइन पूछताछ की थी। इसी दौरान उनकी श्याम मैत्रा से बातचीत हुई। आरोपी ने खुद को पश्चिम बंगाल स्थित सेल प्लांट का एजीएम बताया। उसने एक्सपोर्टर्स इंडिया डॉट कॉम पर जीएसटी और कंपनी से संबंधित फर्जी विवरण भी दर्ज कर रखा था। कारोबारी का विश्वास जीतने के लिए उसने सेल के ब्रांडेड लेटरहेड, पार्टी कोड पंजीकरण फॉर्म, सामग्री विनिर्देश, चालान और बैंक खाते से संबंधित फर्जी दस्तावेज भेजे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी की बातों पर विश्वास कर कारोबारी ने अलग-अलग किस्तों में उसके बताए बैंक खाते में कुल 16 लाख 55 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में शक होने पर बिहानी ने आईडीबीआई बैंक की यमुनानगर शाखा में जाकर खाते की जानकारी ली।

वहां पता चला कि सेल का उस बैंक में कोई खाता नहीं है। जिस खाते में रकम भेजी गई थी, वह संदिग्ध लेनदेन के कारण पहले ही फ्रीज हो चुका था। पुलिस ने 30 जनवरी 2026 को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। जांच के बाद पुलिस ने श्याम मैत्रा को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी के अनुसार मामले में आगे की जांच जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed