{"_id":"6aa065a300ef9167a30c1d81","slug":"newlywed-womans-body-found-hanging-from-a-noose-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-162768-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला रावतयाना में एक नवविवाहिता का शव उसके कमरे में पंखे से लटका मिला। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका की पहचान 22 वर्षीय रेशमा के रूप में हुई, जिसकी शादी चार माह पहले हुई थी।
रेशमा का मायका मध्य प्रदेश के गुना में है। मंगलवार सुबह रेशमा ऊपर की मंजिल पर अपने कमरे में थी। उसकी सास पैरों की परेशानी के कारण नीचे कपड़े साफ कर रही थी। जब रेशमा काफी देर तक नीचे नहीं आई, तो सास ने पड़ोस की महिला शमीम को बुलाया। शमीम ने अंदर जाकर देखा तो रेशमा का शव दुपट्टे के सहारे पंखे से लटक रहा था। पड़ोसियों ने रेशमा के देवर कलीम को फोन कर घटना की सूचना दी। कलीम ने बताया कि उसका छोटा भाई नदीम, रेशमा का पति है। नदीम अहमदाबाद में एक कंपनी में ट्राला चालक है। शादी के सवा माह बाद वह काम पर अहमदाबाद चला गया था। रेशमा के मायके वालों को घटना की जानकारी दे दी गई है।