फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Jewelry and cash worth two lakh rupees stolen from security guard's house.

Barabanki News: सिक्योरिटी गार्ड के घर से दो लाख के जेवर व नकदी चोरी

Wed, 09 Sep 2026 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 09 Sep 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Jewelry and cash worth two lakh rupees stolen from security guard's house.
त्रिलोकपुर। जहांगीराबाद के अछेछा गांव में निजी कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड मंजीत सिंह के यहां चोरों ने धावा बोलकर दो लाख कीमत के आभूषण व 22 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सोमवार रात चोर जीने का दरवाजा तोड़कर घर के अंदर पहुंचे। इसके बाद परिवार को कमरे में बंद करके चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद भाग निकले। घटना से इलाके में दहशत व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अछेछा के मंजीत सिंह सफेदाबाद में एक फैक्टरी में सिक्योरिटी गार्ड हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार रात चोर छत पर पहुुंचने के बाद जीने के दरवाजे का ताला तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुए। इसके बाद पूरा परिवार जिस कमरे में सो रहा था, उसके दरवाजे में बाहर से कुंडी लगा दी। इतना ही नहीं, चोरों ने पड़ोस के घर का दरवाजा भी बाहर से बंद कर दिया। इस दौरान चोर दूसरे कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़ सोने की नथुनी, सोने के दो लॉकेट, मंगलसूत्र, दो अंगूठी, दो झाला, बच्चों की चांदी की दो चेन और 22 हजार रुपये समेट कर साथ ले गए।
विज्ञापन

रात दो बजे जब मंजीत के पड़ोसी शौच के लिए बाहर निकलने लगे तो दरवाजा बाहर से बंद मिला। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोगों ने दरवाजा खोला। बाहर आने पर उन्होंने देखा कि मंजीत सिंह के घर का मुख्य गेट खुला हुआ है। आवाज देने पर जागे मंजीत के परिजनों ने कमरा बाहर से बंद पाया। मौके पर जुटे पड़ोसियों ने मंजीत के कमरे का दरवाजा बाहर से खोलकर अंदर देखा तो दूसरे कमरे में रखा सामान बिखरा पड़ा था। क्षेत्रीय लोगों ने आरोप लगाया है कि रात्रि गश्त के नाम पर पुलिस द्वारा की जा रही रस्म अदायगी के कारण ही इलाके में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed