{"_id":"6aa06995bd74675de606fc25","slug":"udaipur-city-express-train-halted-for-ten-minutes-due-to-chain-pulling-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-172520-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: चेन पुलिंग के कारण दस मिनट खड़ी रही उदयपुर सिटी एक्सप्रेस ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: चेन पुलिंग के कारण दस मिनट खड़ी रही उदयपुर सिटी एक्सप्रेस ट्रेन
विज्ञापन
गजरौला। चेन पुलिंग कर देने के कारण उदयपुर सिटी एक्सप्रेस ट्रेेन ओसीता जगदेवपुर के निकट करीब दस मिनट तक खड़ी रही। हालांकि यह पता नहीं चल सका कि कि चेन किसने खींची थी। इसके बाद ट्रेन आगे रवाना हो गई।
मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे 19602-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी से उदयपुर जा रही थी। ओसीता जगदेवपुर के निकट पहुंचने पर किसी यात्री ने चेन पुलिंग कर दी। इस पर चालक को ट्रेन रोकनी पड़ी, जबकि मुरादाबाद से दिल्ली के बीच में किसी स्टेशन पर इसका ठहराव नहीं है। नॉन स्टॉप ट्रेन के रुकने की चालक से सूचना मिलने पर रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी हरकत में आ गए। यह जानकारी करने में जुट गए कि चेन किसने खींची थी, लेकिन पता नहीं चल पाया। करीब 10 मिनट के बाद ट्रेन गंतव्य को रवाना हो गई। मंडल अभियंता प्रेम प्रकाश का कहना है कि किसने ट्रेन की चेन खींची, इसका पता नहीं लग पाया है। जानकारी जुटाई जा रही है। संवाद