फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Driving in the wrong direction on the expressway is altering the course of lives.

Faridabad News: एक्सप्रेसवे पर गलत दिशा मोड़ रही जिंदगी की दशा

Wed, 09 Sep 2026 01:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Driving in the wrong direction on the expressway is altering the course of lives.
फरीदाबाद सेक्टर 17 के पास डीएनडी केएमपी पर इस तरह गलत दिशा में जाते वाहन । संवाद - फोटो : 1
पिछले दिनाें हुए हादसाें में जा चुकी है कई लोगों की जान , अवैध कट बंद कराने की कार्रवाई बेअसर
विज्ञापन

हेमलता
फरीदाबाद। डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे पर वाहन चालक जल्दबाजी के चक्कर में गलत दिशा में चल रहे हैं। इससे हादसों की आशंका बनी रहती है। पिछले दिनों भी एक्सप्रेसवे पर गलत दिशा की वजह से कई हादसे हो चुके हैं। यहां पर्याप्त पुलिस इंतजाम न होने के कारण वाहन चालक बेरोक-टोक गलत दिशा में चल रहे हैं।
दिल्ली मीठापुर बॉर्डर से लेकर सेक्टर-65 तक करीब 24 किलोमीटर के हिस्से की सर्विस रोड पर वाहन चालक गलत दिशा में चल रहे हैं। यह एक्सप्रेसवे पुराने बाईपास मार्ग को विकसित कर तैयार किया गया है। पल्ला, सेक्टर-37, सेक्टर-29-30, ओल्ड फरीदाबाद, सेक्टर-12, 13, 14, 15, 16, 17, 28, 29, 31, 32, 34, 37 और आगे सेक्टर-59 से 65 तक के इलाके इससे सीधे या आसपास की सड़कों के जरिये जुड़े हैं। एक्सप्रेसवे बनने के बाद कई सेक्टरों के लोगों को आने व जाने के लिए कट की सुविधा नहीं दी गई। जिस वजह से सुबह व शाम के समय लोग सर्विस रोड के लिए गलत दिशा में चलने को मजबूर होते हैं। सेक्टर-3 के पास कट की सुविधा नहीं होने की वजह से लोग सर्विस रोड से गलत दिशा में आकर तिगांव चौक तक आते हैं। इसके अलावा सेक्टर-8 गुरुग्राम नहर के पास कट की सुविधा नहीं होने की वजह से लोग गलत दिशा में सफर करते हैं। इसके अलावा पॉश सेक्टर-14 और 17 में रहने वाले लोगों के लिए भी बीपीटीपी फ्लाईओवर के नीचे कट की सुविधा नहीं होने की वजह से भी गलत दिशा में आवागमन करते हैं। इसके अलावा पुलिस लाइन सेक्टर-30 और सेक्टर-37 के पास भी यहीं देखने को मिला है। जिस वजह से सुबह व शाम के समय कई बार जाम भी लग जाता है।
विज्ञापन

--
लोगों ने ग्रिल को भी काटा
कई जगह एक्सप्रेसवे की ग्रिल और बैरियर काटकर रास्ते बनाए गए हैं। इन रास्तों से पैदल राहगीर और दोपहिया चालक अचानक सर्विस रोड पर पहुंच जाते हैं। इससे हादसे का खतरा बना रहता है। इसके अलावा कुछ जगहों पर कट व यू टर्न की सुविधा नहीं होने की वजह से लोगों को लंबा चक्कर लगाना ना पड़े उसके चलते वह गलत दिशा में वाहन चलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----


नवंबर 2024 में यातायात के लिए खोला गया था एक्सप्रेसवे
डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे दिल्ली से लेकर पलवल के मंडकौला तक 59 किलोमीटर बना हुआ है। इसमें मीठापुर से सेक्टर-65 तक करीब 24 किलोमीटर और सेक्टर-65 से कैल गांव होते हुए मंडकौला तक करीब 26 किलोमीटर हिस्सा शामिल है। मीठापुर से सेक्टर-65 तक का हिस्सा नवंबर 2024 में यातायात के लिए खोला गया था।

--
गलत दिशा में चलने वाले वाहन चालकों के चालान किए जा रहे हैं। पुलिसकर्मियों की डयूटी लगाई है। यहां कैमरे लगाने की जरूरत है। कैमरे लगाने के लिए भी पत्र लिखा गया है। -जयवीर राठी, डीसीपी ट्रैफिक

फरीदाबाद सेक्टर 17 के पास डीएनडी केएमपी पर इस तरह गलत दिशा में जाते वाहन । संवाद

फरीदाबाद सेक्टर 17 के पास डीएनडी केएमपी पर इस तरह गलत दिशा में जाते वाहन । संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed