फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Car crashes into stationary truck; father dies

Raebareli News: खड़े ट्रक से टकराई कार, पिता की मौत

Wed, 09 Sep 2026 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 09 Sep 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Car crashes into stationary truck; father dies
बछरावां। लखनऊ-रायबरेली हाईवे पर सोमवार रात सड़क के किनारे खड़े ट्रक से एक कार टकरा गई। इससे कार सवार पिता की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा घायल हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया।
विज्ञापन


बछरावां के सुंदर नगर लालगंज रोड निवासी राधेश्याम मिश्रा (60) का लखनऊ स्थित एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। सोमवार रात उनके बेटे विनय मिश्रा पिता को डिस्चार्ज कराकर घर लेकर आ रहे थे। चुरुवा गांव के पास कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से भिड़ गई। टक्कर के बाद कार में सवार पिता-पुत्र फंस गए।
विज्ञापन


पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को कार से बाहर निकाला। हादसे में राधेश्याम मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई। घायल विनय मिश्रा को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद परिवार में रोना पीटना मचा है। कोतवाल श्यामलाल पाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed