{"_id":"6aa067c53d2291eee609a5b2","slug":"youth-attacked-with-weapons-in-kalka-due-to-old-enmity-referred-to-pgi-panchkula-news-c-87-1-pan1011-141074-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: कालका में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर हथियारों से हमला, पीजीआई रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: कालका में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर हथियारों से हमला, पीजीआई रेफर
विज्ञापन
सिर, टांग और बाजू सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। गांधी चौक कालका में सोमवार शाम को हथियारों से लैस कुछ युवकों ने एक युवक पर हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले में निखिल चौरसिया को सिर, टांग और बाजू सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। उसे प्राथमिक उपचार के लिए कालका सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
शिकायत के अनुसार, पानी का पड़ाव कालका निवासी नवीन कुमार की गांधी चौक के पास कन्फेक्शनरी की दुकान है। सोमवार शाम करीब 7:30 बजे उसका भतीजा निखिल दुकान पर कुछ सामान लेने आया था। शिकायत के मुताबिक, निखिल के दुकान से बाहर निकलते ही खटीक मोहल्ला निवासी ईशान उर्फ बल्ली, उसके दो भाई, सूरज, चंदू, शम्मी फुटल, आऊ, अरुण, विशाल गिरी, बब्बू, हर्षु और अन्य 5-7 युवक वहां पहुंच गए। आरोप है कि इन युवकों के हाथों में लोहे की रॉड, हथौड़े, गंडासे और तलवारें थीं और उन्होंने निखिल को घेरकर उस पर हमला कर दिया।
जमीन पर गिराकर सिर पर किए कई वार
शिकायतकर्ता का आरोप है कि हमलावरों ने निखिल को जमीन पर गिरा दिया और जान से मारने की नीयत से उसके सिर पर बार-बार वार किए। नवीन के अनुसार, जब उसने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की, जिससे उसके हाथ पर चोट लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल निखिल को ऑटो में बैठाकर गांधी चौक की ओर ले जाया जा रहा था, तभी कुछ दूरी पर आरोपियों ने उन्हें दोबारा घेर लिया और मारपीट की। इस दौरान निखिल के सिर, दोनों टांगों, बाजू और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। हमलावर कथित तौर पर दोनों को जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए।
विज्ञापन
निखिल की मौत की अफवाह से मचा हड़कंप
घटना के बाद कालका क्षेत्र में निखिल चौरसिया की मौत की अफवाह फैल गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। कुछ समय बाद यह स्पष्ट हुआ कि निखिल जीवित है, लेकिन गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। निखिल को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है, जबकि शिकायतकर्ता नवीन को सेक्टर-6 पंचकूला स्थित सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने हमले का वीडियो बनाया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पुरानी रंजिश में हमले की आशंका
सूत्रों के अनुसार, लगभग छह-सात महीने पहले परमाणु बस स्टैंड के पास निखिल और एक युवक के बीच मारपीट हुई थी। वर्तमान घटना को इसी पुरानी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है और आशंका जताई जा रही है कि पुरानी मारपीट का बदला लेने के लिए निखिल पर हमला किया गया। हालांकि, पुलिस की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। निखिल कुछ समय पहले जेल से जमानत पर बाहर आया है। कालका थाना एसएचओ प्रताप सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।