फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   बेकाबू बाइक सवार ने मासूम को मारी टक्कर, मौत

बेकाबू बाइक सवार ने मासूम को मारी टक्कर, मौत

Thu, 28 Mar 2019 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
बेकाबू बाइक सवार ने मासूम को मारी टक्कर, मौत
जगतपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम बेकाबू बाइक सवार ने मासूम को टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन



परिवारीजन उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर लेकर जा रहे थे, लेकिन मासूम ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक बाइक छोड़कर भाग निकला। पुलिस बाइक में मिले कागजात के जरिए पड़ताल कर रही है।


दौलतपुर गांव निवासी राकेश कुमार का बेटा मयंक (6) घर के बाहर दरवाजे पर खेल रहा था। इसी दौरान सलोन की तरफ से आ रहे बाइक सवार युवक ने मासूम को जोरदार टक्कर मार दी और अनियंत्रित होकर बाइक सवार गिर पड़ा।
विज्ञापन



जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक युवक अंधेरे का फायदा उठाकर बाइक छोड़कर भाग निकला। परिवारीजनों ने गंभीर रूप से घायल मयंक को सामुदायिक स्वास्थ्य जगतपुर पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला अस्पताल से उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। लखनऊ जाते समय रास्ते में ही मयंक की मौत हो गई। मयंक एसवीएस कान्वेंट स्कूल, दौलतपुर में कक्षा एक का छात्र था।



एसओ श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिली है। बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। बाइक में यार मोहम्मद निवासी नसीराबाद के कागजात मिले हैं। बाइक का मालिक कौन है, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed