फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   जमीन के लालच में बेटी ने रिश्तेदारों संग मिलकर मां को मार डाला

जमीन के लालच में बेटी ने रिश्तेदारों संग मिलकर मां को मार डाला

Fri, 11 Jan 2019 12:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
जमीन के लालच में बेटी ने रिश्तेदारों संग मिलकर मां को मार डाला
रायबरेली। जमीन के लालच में बेटी ने रिश्तेदारों संग मिलकर न सिर्फ मां की हत्या कर दी, बल्कि घटना को छिपाने के लिए शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया।
विज्ञापन


हद तो तब हो गई, जब तहरीर के बावजूद लालगंज कोतवाल मामले को दबाने में जुटे रहे। मामला एसपी तक पहुंचा। एसपी की फटकार के बाद बड़ी बहन की तहरीर पर आरोपी छोटी बहन समेत आठ के खिलाफ पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी ने हत्या आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं।


उन्नाव जिले के मांखी थाना क्षेत्र के कोरारीकला गांव की रहने वाली निशा सिंह का मायका रायबरेली जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बसंतपुर कठोइया गांव में है।
विज्ञापन



गुरुवार को निशा ने एसपी को पत्र देकर बताया कि उसके मां तारा सिंह के नाम करीब छह बीघा जमीन थी। जमीन के लालच में उसकी छोटी बहन ने रिश्तेदारों के साथ मिलकर एक जनवरी 2019 को उसकी मां तारा सिंह की हत्या कर दी। बिना घटना की सूचना दिए ही डलमऊ गंगाघाट पर शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



यही नहीं उसके भाई यशपाल को भी अगवा कर उसकी जमीन अपने नाम जबरन करा ली। लालगंज कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस प्रकरण में कार्रवाई नहीं कर रही है।


कोतवाल आरोपी पक्ष से मिले हुए हैं। एसपी ने सुनील कुमार सिंह ने प्रकरण को गंभीरता से लिया और कोतवाल को फटकार लगाते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए।


एसपी की फटकार के बाद गुरुवार देर शाम लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बसंतपुर कठोइया गांव निवासी एवं छोटी बहन श्रीमती मीनू उर्फ शशी सिंह, श्रीमती सुमन सिंह, अमरेंद्र बहादुर सिंह उर्फ नन्हकऊ, पप्पू सिंह, तरुण कुमार सिंह उर्फ बचलू, डलमऊ कस्बा निवासी हनुमंत सिंह, हरचंदपुर थाना क्षेत्र के सुंडा निवासी राजेश सिंह उर्फ राजू सिंह, लालगंज कोतवाली क्षेत्र के सुंडा निवासी राजकुमार के खिलाफ मर्डर का केस दर्ज कर लिया गया है।


एसपी का कहना है कि कोतवाल को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए निर्देश दिए गए हैं। मामले में सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed