पुलिस ने जब्त किया 8.28 लाख कैश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्लाइंग स्क्वायड और कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान कस्बे से गुजर रहे बांदा के व्यवसायी की एसयूवी से पांच लाख 28 हजार रुपये बरामद किए। वहीं एक युवक की बाइक से तीन लाख रुपये पकड़े हैं। मामले की जांच की जा रही है।
लालगंज के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान बांदा के व्यवसायी अमित गुलाटी की एसयूवी (यूपी 90 एल 4048) की तलाशी करने पर एक बैग में रखे पांच लाख 28 हजार रुपये बरामद हुए। रुपये जब्त करते हुए पूरे मामले की सूचना डीएम और उच्चाधिaकारियों को दे गई है।
उधर, सरेनी पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान फतेहपुर निवासी बृजेश सिंह की बाइक से तीन लाख रुपये बरामद किए हैं। बताते हैं कि बृजेश सिंह अपनी बाइक से रायबरेली आ रहा था। पूरे पांडेय चौराहा पर चेकिंग के दौरान उसकी डिग्गी से तीन लाख रुपये बरामद कर लिए गए।
पकड़ा गया युवक रुपये के बारे में कोई कागजात नहीं उपलब्ध करा सका। पुलिस रुपये जब्त कर युवक से पूछताछ कर रही है। एसआई राजीव कुमार ने बताया पूछताछ चल रही है।