फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   अराजकतत्वों ने तोड़ी अंबेडकर प्रतिमा, तनाव, पुलिस तैनात

अराजकतत्वों ने तोड़ी अंबेडकर प्रतिमा, तनाव, पुलिस तैनात

Tue, 28 Aug 2018 01:05 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
अराजकतत्वों ने तोड़ी अंबेडकर प्रतिमा, तनाव, पुलिस तैनात
तिलोई/इन्हौंना (रायबरेली)। अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के जियापुर गांव में रविवार की रात अराजकतत्वों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ दी। सुबह मूर्ति तोड़े जाने की जानकारी से तनाव फैल गया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और प्रतिमा की मरम्मत करा दी। शांति बनाए रखने के लिए पुलिस ने गाव में भ्रमण भी किया। हालात को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया। अमेठी जिले के एसपी की फटकार के बाद पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत छह आरोपियों पर केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन


जियापुर गांव निवासी केवला देवी गांव से कुछ दूरी पर स्थित जमीन के टुकड़े पर अपना दावा पेश करती हैं और उसी स्थान पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कराई है। सोमवार की सुबह अराजक तत्वों ने अंबेडकर की मूर्ति तोड़ दी। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग
विज्ञापन
विज्ञापन


ांव में तनाव की स्थिति देख लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। दलबल के साथ मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस बल के साथ गांव का भ्रमण किया। पुलिस मामले मेें एफआईआर लिखने में हीलाहवाली बरत रही थी। एसपी अमेठी अनुराग आर्य की फटकार के बाद केस दर्ज कर लिया गया।


एसओ ने बताया कि केवला देवी की तहरीर पर जियापुर के ग्राम प्रधान मोहम्मद अजमल, फैजू, जलाल, अशरफ, कमाल, शौकत के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed