फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   फ्रिज में उतरा करंट, छात्र की जान गई

फ्रिज में उतरा करंट, छात्र की जान गई

Sat, 27 Apr 2019 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
फ्रिज में उतरा करंट, छात्र की जान गई
हरचंदपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में शनिवार शाम फ्रिज में उतरे करंट से एक छात्र की जान चली गई। घटना के समय वह फ्रिज से पानी की बोतल निकाल रहा था, तभी चपेट में आ गया।
विज्ञापन



शोर सुनकर मौके पर पहुंचे परिवारीजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।


थाना क्षेत्र के खिजिरपुर करौंदी गांव निवासी विजय शंकर मिश्रा का बेटा ऋतिक (18) घर में रखे फ्रिज से पानी की बोतल निकाल रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और अचेत होकर वह जमीन पर गिर गया।
विज्ञापन



कुछ गिरने की आवाज सुनकर घर के लोग जब कमरे में पहुंचे तो देखा ऋतिक जमीन पर पड़ा था। परिवार के लोग उसे लेकर सीएचसी पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र की मौत से घरवालों का हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बताते हैं कि ऋतिक बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गंगागंज में 11वीं का छात्र था। सरल स्वभाव के चलते परिवार के साथ-साथ गांव तथा दोस्तों में वह सभी का प्रिय था। मां शशि किरण, बहन दिव्या, भाई अंकित के अलावा परिवार के अन्य सदस्यों के आंसू नहीं थम रहे हैं। एसओ राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed