फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   बाइक सवार बदमाशों ने धान व्यवसायी को लूटा

बाइक सवार बदमाशों ने धान व्यवसायी को लूटा

Mon, 27 Nov 2017 01:18 AM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने धान व्यवसायी को लूटा
बाइक सवार बदमाशों ने धान व्यवसायी को लूटा
विज्ञापन

सरेनी (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में रविवार को बाइक सवार दो बदमाशाें ने धान का व्यवसायी करने वाले व्यापारी को लूट लिया। विरोध करने पर उसकी पिटाई भी। पीड़ित पूरनपुर गांव के पूर्व प्रधान के घर से धान खरीदकर वापस लौट रहा था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

लखनापुर गांव निवासी सत्येंद्र कुमार साहू धान व गेहूं का थोक खरीदारी करता है। इस समय वह घर-घर जाकर धान की खरीद का काम करता है। वह पूनपुर के पूर्व प्रधान राजू के यहां से पिकअप पर धान लादकर घर आ रहा था। तीन श्रमिक पिकअप पर पीछे बैठे थे। नीवी गांव के निकट बाइक सवार दो बदमाशों ने पिकअप को रोक लिया। व्यवसायी की पिटाई करने के बाद 60 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। जब तक चीख पुकार सुनने पर ग्रामीण एकत्रित होते, तब तक बदमाश फरार हो गए। एसओ सुधीर चंद्र पांडेय ने बताया कि तहरीर पर जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed