फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   प्रधान पति हत्याकांड

प्रधान पति हत्याकांड

Tue, 20 Nov 2018 11:48 PM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
प्रधान पति हत्याकांड
बछरावां (रायबरेली)। पांच साल से अंदर ही अंदर दोनों गुटों के बीच नफरत की चिंगारी सुलग रही थी। दोनों गुट एक दूसरे को मात देने में लगे थे। रिंकू सिंह हत्याकांड के बाद गांव का माहौल गम और गुस्से में बदल गया है। खाकी भी इस घटना के लिए कम जिम्मेदार नहीं है। दोनों पक्षों के बीच मामला ठंडा होना समझ खाकी हाथ पे हाथ धरे बैठी थी। घटना के बाद सन्नाटा पसरा है। बाजार बंद हो गए हैं।
विज्ञापन


मारे गए रिंकू सिंह की पत्नी मंजू सिंह इस बार प्रधान चुनी गई थीं। बताया जाता है कि प्रधानी के चुनाव के समय घटना में नामजद किए गए जिला सहकारी बैंक के पूर्व डायरेक्टर धर्मेंद्र मिश्रा उर्फ पप्पू ने दूसरे प्रत्याशी शिवकुमारी जायसवाल का समर्थन किया था, लेकिन वह चुनाव हार गई थीं। रिंकू सिंह दबंग किस्म का था।
विज्ञापन


उसने कई बार धर्मेंद्र मिश्रा पर हमला किया था, जिसकी एफआईआर भी थाने में दर्ज की गई थी। पांच साल से दोनों गुटों के बीच टकराव चल रहा था। इधर, कुछ दिन से मामला तो शांत था, लेकिन अंदर ही अंदर दोनों गुटों के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस भी इसको लेकर अंजान थी। यदि समय रहते पुलिस कार्रवाई करती तो यह घटना न होती। रिंकू की हत्या से पत्नी मंजू सिंह, पिता हरीश सिंह, मां सुषमा सिंह, बेटा धनंजय सिंह और भाई रितेश सिंह के आंसू नहीं थम रहे हैं।

उधर, प्रधान पति की हत्या के बाद गांव में तनाव का माहौल है। किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। पुलिस ग्रामीणों पर नजर रख रही है, ताकि किसी तरह का कोई विवाद न होने पाए।

अपराधी था रिंकू सिंह, दर्ज हैं 11 मुकदमे
मारा गया रिंकू सिंह अपराधी किस्म का था। उसके खिलाफ कुल 11 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक रिंकू सिंह के विरुद्ध रायबरेली के बछरावां और उन्नाव जिले के मौरावां थाने समेत कुल 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं। रिंकू सिंह का पहला मामला वर्ष 2001 में दर्ज किया गया, जिसमें रिंकू सिंह के विरुद्ध हरिजन एक्ट व मारपीट का मामला दर्ज हुआ। इसी तरह वर्ष 2006, 2007, 2014, 2016 तथा 2017 में हत्या का प्रयास, गुंडा एक्ट तथा आर्म्स एक्ट आदि मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि इसके अलावा ग्राम प्रधान के चुनाव को लेकर भी रिंकू सिंह की रंजित चलती थी।


तो क्या अत्याधुनिक हथियारों से की गई फायरिंग
बताया जा रहा है कि ग्राम प्रधान पति पर अत्याधुनिक हथियारों से फायरिंग की गई थी। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि जिन हथियारों से फायरिंग की गई, उसमें आवाज नहीं थी। पहले तो कोई घटना के बारे में जान तक नहीं पाया। प्रधान पति की चीख पर आसपास के लोग दौड़े तो देखा कि वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिरा पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed