फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   ग्राम प्रधान समेत चार तस्कर गिरफ्तार

ग्राम प्रधान समेत चार तस्कर गिरफ्तार

Sat, 06 Apr 2019 11:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रधान समेत चार तस्कर गिरफ्तार
अवैध असलहा फैक्टरी पकड़ी, चार गिरफ्तार
विज्ञापन

रायबरेली। सरेनी पुलिस व स्वाट टीम ने शुक्रवार को छापा मारकर एक अवैध असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने यहां से प्रधान समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार किया, जबकि एक बदमाश फरार हो गया।


पकड़े गए बदमाशों में से दो उन्नाव जिले के रहने वाले हैं, जबकि एक बदमाश फतेहपुर जिले का रहने वाला है। यहां से पुलिस ने कई असलहे व अन्य सामान बरामद किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है। यह अवैध फैक्टरी सिंघौरताला के जंगल में दूध डेयरी में चल रही थी।
विज्ञापन



एसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सिंघौरताला के जंगल में एक दूध डेयरी में असलहा फैक्टरी चल रही थी। मुखबिर की सूचना पर रात में एसओ राकेश सिंह, स्वाट टीम प्रभारी जेपी यादव ने पुलिस टीम के साथ छापा मारकर फैक्टरी पकड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान यहां से गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के पूरे फतेह बहादुर मजरे डोमापुुर गांव निवासी सोनू यादव उर्फ संदीप कुमार यादव, उन्नाव जिले के मौरावां थाना क्षेत्र के मोइद्दीनपुर गांव निवासी राजकुमार धानुक, बिहार थाना क्षेत्र के खिझौली गांव निवासी राजकुमार पासी, खीरों थाना क्षेत्र के शीतलबख्शखेड़ा मजरे कसौली गांव निवासी राजेश कुमार गौतम को पकड़ा गया है।


पकड़े गए लोगों में से राजेश कुमार मौजूदा ग्राम प्रधान भी है। वहीं फतेहपुर जिले के हथगांव थाना क्षेत्र के मौहन गांव निवासी राम प्रताप विश्वकर्मा मौके से भाग निकला।


उसकी तलाश की जा रही है। एसपी ने बताया कि इन सभी के पास से आठ तमंचे. पांच मशीनें, सात अर्द्धनिर्मित तमंचे व अन्य सामान मिला है। एसपी का कहना है कि मुख्य आरोपी सोनू यादव जंगल में दूध डेयरी चलाने के बहाने उसमें असलहा बनाता था। इससे किसी को शक नहीं होता था।


आठ हजार से 14 हजार में बेचते थे असलहे
एसपी सुनील सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी सोनू यादव ने बताया है कि वह काफी दिनों से असलहे की तस्करी कर रहा है। एक असलहा आठ हजार से 14 हजार रुपये के बीच बेचा जाता था।


एसपी के मुताबिक रायबरेली के अलावा फतेहपुर, उन्नाव, लखनऊ, अमेठी, सुल्तानपुर में जाकर असलहे बेचते थे। सोनू यादव पूर्व में धोखाधड़ी के मामले में जेल भी जा चुका है।



ग्राम प्रधान ने खरीदा था तमंचा
एसपी ने बताया कि ग्राम प्रधान ने अपनी सुरक्षा के लिए अवैध असलहा आठ हजार में खरीदा था। साथ ही अन्य कई लोगों को असलहा खरीदवाने की बात भी कही थी। एसपी का कहना है कि कई अन्य लोगों ने भी यहां से असलहे खरीदे हें। उनके नाम पता लगाए जा रहे हैं। इन सभी को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed