फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   बेकाबू ट्रक की टक्कर से बाइक सवार बालक की मौत

बेकाबू ट्रक की टक्कर से बाइक सवार बालक की मौत

Tue, 29 Jan 2019 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
बेकाबू ट्रक की टक्कर से बाइक सवार बालक की मौत
तिलोई। अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को बेकाबू ट्रक की टक्कर से एक मासूम की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार मां और मामा घायल हो गए। दोनों बाइक से मासूम का इलाज कराने जा रहे थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन



घीसल का पुरवा मजरे सिंहपुर रामलखन अपने भांजे अभिषेक (4) का इलाज कराने शंकरगंज में एक निजी अस्पताल जा रहा था। रामलखन बाइक चला रहा था, जबकि मासूम को लेकर उसकी मां वंदना बैठी थी।
विज्ञापन



तभी तिलोई-इन्हौना मार्ग पर रामपुर कोची गांव के निकट ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनों घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी तिलोई पहुंचाया, जहां मासूम अभिषेक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



जबकि मां व मामा का इलाज चल रहा है। वह मां-बाप की इकलौती संतान था। प्रभारी थानाध्यक्ष रामराधव सिंह ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed