{"_id":"5bb26954867a557f624a0d5c","slug":"161538419028-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा-बहराइच राजमार्ग स्थित दौलतखेड़ा गांव के पास हादसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बांदा-बहराइच राजमार्ग स्थित दौलतखेड़ा गांव के पास हादसा
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवगढ़ (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में रविवार की रात बांदा-बहराइच राजमार्ग पर खडे़ एक ट्रक में बेकाबू डीसीएम जा भिड़ी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। मरने वालों में लकड़ी ठेकेदार, ट्रक चालक और किसान शामिल हैं। टक्कर से दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
यह हादसा उस समय हुआ, जब लोग ट्रक का पहिया बदल रहे थे। हादसे की सूचना से हड़कंप मच गया। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। साथ ही वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
रात में एक ट्रक कानपुर से गोरखपुर जा रहा था। इसी दौरान बांदा-बहराइच राजमार्ग मार्ग पर स्थित दौलतखेड़ा मजरे कुंभी गांव के पास यादव ढाबा के सामने ट्रक का टायर फट गया। रात करीब 12 बजे चालक और क्लीनर ट्रक का पहिया बदल रहे थे। टायर फटने की आवाज सुनकर दौलतखेड़ा गांव के रहने वाले और ढाबा पर बैठे लोग भी सहयोग करने के लिए मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
इसी दौरान हैदरगढ़ की तरफ से आ रही अनियंत्रित डीसीएम ने ट्रक को टक्कर मारते हुए ट्रक का पहिया बदलने में सहयोग करने वाले लोगों को रौंद दिया। डीसीएम की टक्कर से ढाबा संचालक सुधीर यादव (38), उसके साथी लकड़ी ठेकेदार रामकुमार यादव (50) पुत्र ननकू यादव, करन यादव उर्फ बिन्नू (32) पुत्र रामप्यारे यादव, विजय कुमार यादव (25) पुत्र शिवबालक यादव निवासी दौलतखेड़ा, ट्रक क्लीनर व ड्राइवर घायल हो गए। हादसे में रामकुमार यादव व करन यादव की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं, जिला अस्पताल में सिद्धार्थनगर जिले के शेकरहा थाना क्षेत्र के सुराहीताल सकारपार चौराहा निवासी एवं ट्रक चालक महेंद्र ने दम तोड़ दिया। हादसे में बस्ती जिले के रुधौली थाना क्षेत्र के लोहरौली कला पोस्ट रायठ निवासी एवं ट्रक क्लीनर अनिल कुमार और कानपुर देहात निवासी एवं डीसीएम चालक संदीप कुमार भी घायल हो गए।
सूूचना पर घायलों को ग्रामीणों की मदद से सीएचसी पहुंचाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद ढाबा संचालक को गंभीर हालत में परिवारीजन ट्रॉमा सेंटर लखनऊ लेकर चले गए। साथ ही शेष दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना पर सीओ गोपीनाथ सोनी, एसओ श्रीराम भारती, क्षेत्रीय विधायक रामनरेश रावत मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि डीसीएम की टक्कर से हादसा हुआ है, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई वाहनों को कब्जे में लिया गया है। तहरीर पर केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
उजड़ गईं दो घरों की खुशियां
क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले दो लोगों की मौत से घरों की खुशियां उजड़ गईं। परिवारीजनों में कोहराम मचा है। रह-रहकर परिवारीजन दहाड़े मारकर रो पड़ते हैं। परिवारीजन ही नहीं, बल्कि ग्रामीण भी इस हादसे से गमगीन हैं। हादसे में दम तोड़ने वाले रामकुमार की पत्नी कृष्णा देवी व करन की पत्नी राजरानी के आंसू नहीं थम रहे हैं। रामकुमार की दो बेटियां शादी योग्य हैं। वर की तलाश कर रहे थे, किंतु यह अनहोनी हो गई। करन कुमार खेती किसानी के साथ साथ घरेलू ट्रैक्टर से दो पैसे कमा लिया करते थेे। अब वह भी खत्म हो गया।