फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two groups clashed over the spreading of false rumors against a young woman

Aligarh News: युवती के खिलाफ गलत अफवाह फैलाने पर दो पक्ष भिड़े

Wed, 02 Sep 2026 02:32 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Two groups clashed over the spreading of false rumors against a young woman
कोतवाली के गांव जामनका में मंगलवार की देर रात करीब नौ बजे युवती के खिलाफ गलत अफवाह फैलाने वालों से शिकायत करने गए परिजनों की आरोपी पक्ष से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों की ओर पथराव होने लगा और लाठी-डंडों से हमले किए गए। गांव में तनाव को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि एक पक्ष से चार लोग तो दूसरे पक्ष से तीन लोग घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को सीएचसी भिजवाया, जहां पर देर रात सभी घायलों का उपचार चल रहा था। दोनों पक्ष के घायलों में एक-एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

- युवती को लेकर गलत अफवाह फैलाने को लेकर गांव जामनका में दो पक्षों में मारपीट हुई है। दोनों पक्ष के कुछ लोग घायल हुए हैं। तहरीर मिलने पर दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - महेश कुमार, सीओ गभाना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed