{"_id":"5a7de67e4f1c1bd04b8b4a52","slug":"161518200446-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही परिवार के चार लोगों को ट्रक ने रौंदा, मासूम की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक ही परिवार के चार लोगों को ट्रक ने रौंदा, मासूम की मौत
Updated Sat, 10 Feb 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ही परिवार के चार लोगों को ट्रक ने कुचला, मासूम की मौत
राही (रायबरेली)। भदोखर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार एक ही परिवार के चार लोगों को कुचल दिया। इसमें एक मासूम की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता व भाई घायल हो गए।
हादसा उस समय हुआ, जब सभी डलमऊ की तरफ से घर जा रहे थे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए था। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
भदोखर के कुचरिया गांव निवासी राजेश गुप्ता (30) होटल चलाता है। शुक्रवार को राजेश अपनी पत्नी शैल कुमारी (28), बेटे सूर्यांश (8), आर्यांश (7) के साथ डलमऊ गया था।
विज्ञापन
दोपहर बाद ये लोग बाइक से घर लौट रहे थे। तभी रायबरेली-डलमऊ मार्ग पर सैदनपुर गांव मोड़ के पास ट्रक ने बाइक सवार लोगों को कुचल दिया।
इससे सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में आर्यांश की मौके पर ही मौत हो गई। टेंट हाउस संचालक विमल सिंह की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। एसओ अशोक त्रिपाठी का कहना है कि तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।