{"_id":"5be9c35bbdec22696e0e598b","slug":"11542046555-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध लेेने के लिए बेकरी जा रहे ग्रामीण को ट्रक ने कुचला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूध लेेने के लिए बेकरी जा रहे ग्रामीण को ट्रक ने कुचला, मौत
Updated Mon, 12 Nov 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंचाहार (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह घर से दूध लेने के लिए साइकिल से बेकरी जा रहे एक ग्रामीण को ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।
ऊंचाहार थाना क्षेत्र के महेशगंज खोजनपुर निवासी अब्दुल लतीफ (50) पुत्र ईददू सुबह साइकिल से ऊंचाहार चौराहा स्थिति बेकरी पर दूध लेने जा रहा था। इसी दौरान वह जैसे ही रेलवे क्रॉसिंग ऊंचाहार पहुंचा, तभी लखनऊ की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार अब्दुल लतीफ को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
गनीमत रही कि रेलवे क्रॉसिंग का गेट बंद हो चुका था। इससे सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक समेत ट्रक को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ धनंजय सिंह ने बताया कि ट्रक चालक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।