{"_id":"59ece71d4f1c1bce538b8a7f","slug":"111508697885-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज क्षेत्र के पोतराम का पुरवा का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महराजगंज क्षेत्र के पोतराम का पुरवा का मामला
Updated Mon, 23 Oct 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
हमलावरों ने की हवाई फायरिंग, चार गिरफ्तार
महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के पोत राम का पुरवा गांव में शनिवार शाम 12 से अधिक हमलावर पहुंचे और असलहों से हवाई फायरिंग की। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। इस मामले में दोनों पक्षों से पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। गौरतलब है कि शनिवार सुबह थुलवासां स्थित सपा कार्यालय में तोड़फोड़ की गई थी। शाम को 12 से ज्यादा हमलावर कई बाइकों पर सवार होकर पोतराम का पुरवा पहुंच गए। सभी धीरेंद्र व बच्चा सिंह के घर के सामने गालीगलौैज करने के साथ असलहों से हवाई फायरिंग करने लगे। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। इससे पहले कि पुलिस पहुंचते हमलावर फरार हो गए। कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि एक पक्ष से धीरेंद्र सिंह, बच्चा सिंह, कृष्णकांत चौरसिया और दूसरे पक्ष से राजेश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य हमलावरों को चिह्नित किया जा रहा है। सभी के खिलाफ कार्रवाई होगी।