फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Tata Ace collides with a stationary truck near Ratangarh; eight injured

Fatehabad News: रतनगढ़ के पास खड़े ट्रक से टाटा एस टकराई, आठ लोग घायल

Mon, 14 Sep 2026 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 14 Sep 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Tata Ace collides with a stationary truck near Ratangarh; eight injured
सड़क दुर्घटना में घायलों का नागरिक अस्पताल में उपचार कर रहे डॉक्टर:संवाद
रतिया। गांव रतनगढ़ के पास रविवार देर शाम सड़क पर खड़े ट्रक से टाटा एस टकरा गई। हादसे में टाटा एस सवार आठ लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने सभी घायलों को रतिया के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर किया गया।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन गगन सिंह ने बताया कि वह गांव ब्राह्मणवाला के रहने वाले हैं। उनके साथ सनी, निर्मल, सुखजीत, रनजोध, खुशदीप, गुरदास और साहिलदीप भी तूड़ी भरने का काम करते हैं।
विज्ञापन

गगन सिंह के अनुसार रविवार देर शाम सभी गांव हड़ोली में ट्रैक्टर-ट्रॉली में तूड़ी भरने के बाद टाटा एस से ब्राह्मणवाला लौट रहे थे। गांव रतनगढ़ के पास सड़क पर एक ट्रक अंधेरे में खड़ा था। सड़क पर पर्याप्त रोशनी नहीं होने से ट्रक दिखाई नहीं दिया।इसी दौरान टाटा एस सीधे ट्रक से जा टकराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने सभी घायलों को वाहन से बाहर निकाला और नागरिक अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने घायलों का उपचार शुरू किया। इनमें से दो की हालत गंभीर थी। चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed