{"_id":"6aa82b2377a92af499081ea2","slug":"aurangabad-station-house-officer-sho-transferred-to-police-lines-in-connection-with-a-gunda-act-case-bulandshahr-news-c-133-1-bul1030-165431-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: गुंडा एक्ट प्रकरण में औरंगाबाद थाना प्रभारी लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: गुंडा एक्ट प्रकरण में औरंगाबाद थाना प्रभारी लाइन हाजिर
विज्ञापन
औरंगाबाद। नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन राजू लोधी और उनके छोटे भाई सतीश लोधी पर की गई गुंडा एक्ट की कार्रवाई को लेकर एसएसपी की दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई जारी है। प्रकरण में रविवार की देर रात एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने थाना प्रभारी मनोज कुमार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है।
उनके स्थान पर नगर कोतवाली में तैनात अतिरिक्त निरीक्षक सुखवीर सिंह को थाना औरंगाबाद का चार्ज सौंपा है। गुंडा एक्ट की कार्रवाई करने में अधिकारियों को गुमराह करने पर शनिवार को एसएसपी ने थाने के मुंशी जॉनी, विवेक शर्मा को निलंबित कर दिया था।
औरंगाबाद पुलिस ने छह सितंबर की रात को पूर्व चेयरमैन व नामित सभासद राजकुमार लोधी और उनके छोटे भाई सतीश लोधी पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की थी। कार्रवाई के विरोध में स्याना विधायक देवेंद्र सिंह लोधी, डिबाई विधायक चंद्रपाल सिंह समेत भाजपा संगठन खुलकर राजकुमार लोधी के समर्थन में उतर गया था।
विज्ञापन
विरोध के चलते पुलिस बैकफुट पर आई थी। एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए शनिवार को थाने के मुंशी जॉनी, विवेकशर्मा को लापरवाही व अधिकारियों को गुमराह करने के आरोप में निलंबित कर दिया था। रविवार की देर रात एसएसपी ने थाना प्रभारी मनोज कुमार को भी ड्यूटी में लापरवाही बरतने और अधिकारियों को गुमराह करने का दोषी मानते हुए लाइन हाजिर कर दिया है।
उनके स्थान पर नगर कोतवाली में तैनात अतिरिक्त निरीक्षक सुखवीर सिंह को औरंगाबाद थाने का चार्ज सौंपा है। सोमवार को नियुक्त थाना प्रभारी ने थाने का चार्ज संभाला। प्रकरण को लेकर अनूपशहर विधायक संजय शर्मा ने भी सीएम को पत्र लिखकर गुंडा एक्ट के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी।
एसएसपी दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि थाना प्रभारी ने मुंशियों द्वारा की गई गुंडा एक्ट की कार्रवाई को बिना जांच और सत्यापन के अधिकारियों को भेज दिया। वह ड्यूटी में लापरवाही और अधिकारियों को गुमराह करने के दोषी पाए गए।
कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी मनोज कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया। उनके थाना पर कोतवाली में तैनात अतिरिक्त निरीक्षक सुखवीर सिंह को थाना औरंगाबाद का चार्ज सौंपा गया है।
औरंगाबाद में 15 महीने में चार थानेदार लाइन हाजिर
औरंगाबाद। निरीक्षक और उप निरीक्षकों को औरंगाबाद थाना रास नहीं आ रहा। चार महीने में चार थानेदार लाइनहाजिर हो गए। दो थानेदार कानून व्यवस्था की वजह से हटाए गए, वहीं दो थानेदारों से राजनीतिक हस्तक्षेप में कुर्सी छिन गई।
मई 2025 में गांव मूढ़ी बकापुर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जानलेवा हमला हुआ था। एक पक्ष के हंगामे को लेकर रात में एसएसपी को मौके पर पहुंचना पड़ा था। अगले दिन एसएसपी ने थाना प्रभारी नीतीश भारद्वाज, हल्के के दरोगा समेत एक कांस्टेबल को लाइन हाजिर किया था।
जुलाई 2025 में थाना प्रभारी रहे वरुण शर्मा ने सदर विधायक प्रदीप कुमार चौधरी की कॉल रिसीव नहीं की थी। सदर विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर एसएसपी ने वरुण शर्मा को लाइन हाजिर किया था। 16 जुलाई 2026 को लखावटी पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही सुधीर कुमार ने खुद की सर्विस रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।
थाना प्रभारी राहुल चौधरी, मुंशी अंकित गुर्जर और सुधीर सिंह पर प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगा था। लापरवाही पर एसएसपी ने तीनों को लाइन हाजिर किया था। छह सितंबर को पूर्व चेयरमैन राजकुमार लोधी और उनके छोटे भाई सतीश लोधी पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई हुई थी।
कार्रवाई को लेकर भाजपाइयों के विरोध के चलते एसएसपी ने गत शनिवार को थाने के मुंशी जॉनी, विवेक शर्मा को निलंबित कर दिया। प्रकरण में रविवार की देर रात एसएसपी ने थाना प्रभारी मनोज कुमार को लाइन हाजिर कर दिया।