फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Prince Khan's brother, Bunty Khan, arrested in Kolkata before fleeing to Dubai; fake passport and

झारखंड: दुबई भागने से पहले कोलकाता में पकड़ा गया प्रिंस खान का भाई बंटी, फर्जी पासपोर्ट और वीजा बरामद

Mon, 14 Sep 2026 10:29 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Mon, 14 Sep 2026 10:29 PM IST
सार

धनबाद पुलिस ने वासेपुर के कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पश्चिम बंगाल पुलिस के सहयोग से कोलकाता से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, वह फर्जी दस्तावेजों के सहारे दुबई भागने की फिराक में था।

विज्ञापन
Prince Khan's brother, Bunty Khan, arrested in Kolkata before fleeing to Dubai; fake passport and
बंटी खान को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

विस्तार

धनबाद पुलिस ने वासेपुर के कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पश्चिम बंगाल पुलिस के सहयोग से कोलकाता से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, बंटी खान फर्जी दस्तावेजों के सहारे दुबई भागने की तैयारी में था। अंतरराष्ट्रीय उड़ान पकड़कर विदेश निकलने से पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से वैध पासपोर्ट के साथ फर्जी पासपोर्ट और वीजा भी बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन

धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने बैंक मोड़ थाना में प्रेस वार्ता कर गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बंटी खान के खिलाफ हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और आपराधिक साजिश समेत एक दर्जन से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। लंबे समय से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

विज्ञापन

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बंटी खान कोलकाता में छिपा हुआ है और वहां से अंतरराष्ट्रीय उड़ान के जरिए दुबई भागने की फिराक में है। सूचना के बाद धनबाद पुलिस की विशेष टीम कोलकाता भेजी गई। पश्चिम बंगाल पुलिस के सहयोग से कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तलाशी के दौरान पुलिस को उसके पास से वैध पासपोर्ट के अलावा फर्जी पासपोर्ट और वीजा मिले। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फर्जी दस्तावेज किसने उपलब्ध कराए और इस नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में प्रिंस खान गिरोह के रंगदारी नेटवर्क, वित्तीय लेनदेन और विदेश में सक्रिय सदस्यों के संबंध में अहम जानकारी मिल सकती है।


ये भी पढ़ें- झारखंड के कोडरमा घाटी में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से ट्रेलर ने दूसरे को मारी टक्कर; चालक की मौत

इससे पहले गिरोह के मुख्य गुर्गे मेजर उर्फ सैफी को भी कोलकाता एयरपोर्ट से दुबई भागने की कोशिश के दौरान गिरफ्तार किया गया था। बंटी खान की गिरफ्तारी को भी पुलिस गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई मान रही है।

गिरफ्तारी के बाद धनबाद पुलिस ने बंटी खान का सड़क पर परेड भी कराया। उसके हाथों में हथकड़ी और कमर में रस्सा बंधा था। पुलिसकर्मी उसे घेरे हुए सड़क पर चल रहे थे। परेड देखने के लिए कुछ देर तक लोगों ने सड़क किनारे और वाहनों में रुककर पूरा नजारा देखा। पुलिस अब उसे अदालत में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई और पूछताछ की तैयारी में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed