फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth murdered and body dumped on the road after talking to women.

Meerut News: महिला से बात करने और संबंध के शक में युवक की हत्या का आरोप, सड़क पर मिला शव

Mon, 14 Sep 2026 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Youth murdered and body dumped on the road after talking to women.
शनिवार रात से लापता था चंदपुरा का सुमित मावी, पीटकर और गला दबाकर हत्या की आशंका
विज्ञापन

अरविंद के परिवार की महिला से बातचीत को लेकर था विवाद
भाई ने गांव के दो लोगों के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी, एक आरोपी हिरासत में
माई सिटी रिपोर्टर/संवाद
खरखौदा/मेरठ। खरखौदा थाना क्षेत्र के चंदपुरा गांव से शनिवार रात लापता हुए 30 वर्षीय सुमित मावी का शव सोमवार सुबह धनतला गांव के खड़ंजे पर मिला। मृतक के भाई अंकित ने गांव के अरविंद और उसके पड़ोसी सुमित के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि अरविंद के परिवार की एक महिला से सुमित बात करता था और उसके साथ संबंध होने के शक में उसकी हत्या की गई। सुमित की पीटकर और गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई गई है। पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और दूसरे की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

चंदपुरा निवासी ईश्वर मावी ने बताया कि उनका बेटा सुमित अविवाहित था। वह खेती-किसानी करने के साथ किराये पर ट्रैक्टर चलाकर खेतों की जुताई का काम करता था। शनिवार रात करीब 11 बजे सुमित घर से कहीं जाने के लिए निकला था। परिजनों ने उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं रुका। इसके बाद वह वापस घर नहीं आया। रविवार सुबह तक सुमित के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। परिजनों के अनुसार इससे पहले भी सुमित रात में घर से चला जाता था और एक-दो दिन बाद वापस लौटता था। इसी कारण उसके लापता होने की सूचना पुलिस को नहीं दी गई।
विज्ञापन


धनतला गांव के रास्ते पर मिला शव
सोमवार सुबह धनतला गांव निवासी कुछ किसान अपने खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें मोहिउद्दीनपुर नंगला पातू बिजलीघर से चंदपुरा आने वाले रास्ते पर धनतला निवासी रोहताश जाटव के ट्यूबवेल के सामने खड़ंजे पर एक युवक का शव पड़ा दिखाई दिया। शव मिलने की जानकारी पर कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सुबह करीब साढ़े आठ बजे सूचना मिलने पर खरखौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने शव की पहचान सुमित मावी के रूप में की और हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर सीओ किठौर विश्व ज्योति राय भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच-पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। शव मिलने का स्थान सुमित मावी और आरोपियों के घर से करीब 500 मीटर दूर बताया गया है।

शरीर पर चोट के निशान, पैर बुरी तरह रगड़े हुए
सुमित मावी के शरीर पर चोट के निशान मिले। उसकी जीभ बाहर निकली हुई थी और नाक व कान से खून निकल रहा था। उसके पैर भी बुरी तरह रगड़े हुए थे। शरीर की स्थिति को देखकर आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या किसी अन्य स्थान पर करने के बाद शव को बाइक पर रखकर यहां लाया गया और खड़ंजे पर फेंक दिया गया। पुलिस ने आशंका जताई है कि सुमित को शनिवार रात बंधक बनाकर कहीं रखा गया और रविवार रात उसकी हत्या की गई। हालांकि हत्या का कारण और वारदात किस तरह हुई यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा।

शव के पास नहीं मिला मोबाइल, सीडीआर से खुलेगा राज
सुमित के शव के पास उसका मोबाइल फोन नहीं मिला। पुलिस उसका मोबाइल नंबर लेकर कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और लोकेशन निकलवाने का प्रयास कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घर से निकलने के बाद शनिवार रात सुमित कहां गया था। साथ ही, शनिवार रात उसने अंतिम बार किससे बात की थी इसका भी पता लगाया जाएगा। मोबाइल की लोकेशन और सीडीआर से वारदात से जुड़े सुराग मिलने की उम्मीद है।

भाई ने दो लोगों के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी
मृतक के भाई अंकित ने गांव के अरविंद और उसके पड़ोसी सुमित के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि सुमित अरविंद के परिवार की एक महिला से बात करता था। उसके साथ संबंध होने के शक में हत्या किए जाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है जबकि दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि किस आरोपी को हिरासत में लिया है यह जानकारी पुलिस ने नहीं दी है।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा हत्या का कारण
सीओ किठौर विश्व ज्योति राय ने बताया कि प्रथमदृष्टया आशंका है कि आरोपियों ने सुमित की हत्या कहीं और करने के बाद शव को यहां लाकर रख दिया और फरार हो गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या का कारण स्पष्ट होगा। आरोपियों को गिरफ्तार कर जल्द वारदात का खुलासा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed