{"_id":"6aa822fb00f5e46cb80b0e5c","slug":"police-raid-private-hotel-over-gambling-and-hookah-bar-11-detained-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-117910-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: निजी होटल में जुए और हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, 11 काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: निजी होटल में जुए और हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, 11 काबू
Mon, 14 Sep 2026 10:08 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Mon, 14 Sep 2026 10:08 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। आरके रोड स्थित एक निजी होटल में चल रहे गैर-कानूनी जुए और हुक्का बार पर पुलिस ने कार्रवाई की। गुप्त सूचना पर दबिश देकर होटल प्रबंधक रॉबिन बुढ़ाछेत्री सहित 11 लोगों को हिरासत में लिया गया।
पुलिस ने मौके से 2,40,000 रुपये नकद, ताश के पत्ते और खुशबूदार तंबाकू बरामद किए। पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल मालिक प्रबंधक के साथ मिलकर जुए का अड्डा चला रहा था। यहां बाहरी जिलों से आने वाले शौकीनों को जुआ, हुक्का परोसा जाता था। पकड़े गए आरोपियों में रॉबिन बुढ़ाछेत्री और अन्य लोग शामिल हैं। सभी के विरुद्ध गैंबलिंग एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस होटल मालिक का पता लगाने में जुटी है। अधिकारियों ने कहा कि शहर में अवैध गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।