फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   A team will now go door-to-door to uncover the truth behind the innocent child's death.

Chamba News: मासूम की मौत का सच तलाशने अब घर-घर दस्तक देगी टीम

Mon, 14 Sep 2026 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 14 Sep 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
A team will now go door-to-door to uncover the truth behind the innocent child's death.
टिकरीगढ़ में नवजात का सिर सड़क के किनारे और धड़ झाड़ियों में मिलने के मामले में जुटाए जाएंगे सबूत
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी मौत का समय और वजह, सीसीटीवी व मोबाइल लोकेशन से भी संदिग्धों तक पहुंचने की कोशिश
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। टिकरीगढ़ में नवजात बेटी के सिर और धड़ अलग-अलग स्थानों पर मिलने की घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। मासूम की मौत के पीछे छिपे सच तक पहुंचने के लिए पुलिस ने जांच का दायरा गांव की गलियों से घरों की चौखट तक बढ़ा दिया है। 15 सितंबर को पुलिस के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग की टीम ग्राम पंचायत टिकरीगढ़ और आसपास के गांवों में घर-घर पहुंचेगी। स्वास्थ्य जांच के साथ हाल में प्रसव कराने वाली महिलाओं और घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाई जाएंगी।
थाना प्रभारी देवराज ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रत्येक घर का स्वास्थ्य परीक्षण करेगी। पुलिस टीम जांच के दौरान सामने आने वाली जानकारी को भी मामले से जोड़कर देखेगी। इससे पहले पुलिस गांव में पहुंचकर हाल ही में प्रसव कराने वाली महिलाओं से पूछताछ कर चुकी है। अब घर-घर होने वाली जांच को मामले की कड़ियां जोड़ने की अहम कड़ी माना जा रहा है।
विज्ञापन

मासूम को न्याय दिलाने के लिए पंचायत प्रतिनिधि, आशा कार्यकर्ता, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, समाजसेवी और स्थानीय लोग पुलिस का सहयोग कर रहे हैं। पंचायत प्रधान, प्रधान प्रतिनिधि और वार्ड पंच समेत ग्रामीणों ने घटना पर रोष जताते हुए दोषी तक पहुंचने और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट से नवजात की मौत कब और किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर महत्वपूर्ण तथ्य सामने आने की उम्मीद है। इसके आधार पर जांच को नई दिशा मिल सकती है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और अन्य संभावित सुराग भी खंगाल रही है। अब 15 सितंबर की घर-घर स्वास्थ्य जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मिलने वाली जानकारी पर पूरे क्षेत्र की निगाहें टिकी हैं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed