{"_id":"5c379771bdec22731f44aff5","slug":"101547147121-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊंचाहार-उन्नाव रेल लाइन पर बिजली से दौड़ेंगी ट्रेनें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऊंचाहार-उन्नाव रेल लाइन पर बिजली से दौड़ेंगी ट्रेनें
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। ऊंचाहार-ऊंचाहार वाया लालगंज, डलमऊ रेल लाइन के विद्युतीकरण का काम शुरू हो गया है। खंभे लगाने के लिए नींव खोदी जा रही है।
उम्मीद है कि इसी साल के अंत काम पूरा हो जाएगा और बिजली से ट्रेनें दौड़ने लगेंगी। इसका सबसे ज्यादा फायदा कानपुर से प्रयागराज के बीच सफर करने वाले यात्रियों को फायदा मिलेगा। गाड़ियों का संचालन भी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
ऊंचाहार से उन्नाव के बीच मात्र चार ट्रेनें ही संचालित हो रही हैं। इनमें से दो एक्सप्रेस और दो पैसेंजर ट्रेनें हैं। इसके अलावा मालगाड़ियों का आवागमन होता है।
एक तरह यह रेल लाइन बहुत ज्यादा व्यस्त नहीं है। इस रूट पर गाड़ियों का संचालन बढ़ाने के लिए व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के साथ ही विद्युतीकरण कराने की भी योजना बनी है।
विज्ञापन
इसीलिए ऊंचाहार से उन्नाव तक इलेक्ट्रिक लाइन खींची जाएगी, जिसके लिए खंभे लगाने को नींव खोदने का काम शुरू हो गया है। ऊंचाहार स्टेशन के निकट मजहरगंज गाँव के नजदीक नींव की खोदाई शुरू कराई गई।
उन्नाव के बाद विद्युतीकरण पहले से है और इधर ऊंचाहार से प्रयागराज तक भी विद्युतीकरण कराया जा चुका है। इससे कानपुर और प्रयागराज के बीच विद्युतीकरण पूरा होने के बाद ट्रेनों का आवागमन सुचारू रूप से हो सकेगा।
अभी कानपुर से प्रयागराज के बीच का सफर लोगों को फतेहपुर होकर करना होता है, लेकिन इधर विद्युतीकरण होने के बाद यह सफर आसान हो जाएगा।
स्टेशन अधीक्षक जवाहर लाल का कहना है कि विद्युतीकरण के संबंध में उन्हें कोई खास जानकारी नहीं है। लखनऊ में मंडलीय अफसर से कुछ बता सकते हैं।