फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   बेटे के इसरो में चयन पर पिता हुए सम्मानित

बेटे के इसरो में चयन पर पिता हुए सम्मानित

Mon, 06 Nov 2017 12:18 AM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
बेटे के इसरो में चयन पर पिता हुए सम्मानित
बेटे के इसरो में चयन पर पिता हुए सम्मानित
विज्ञापन

रायबरेली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में शहर के प्रकाश नगर में रहने वाले आईआईटी छात्र रविराज अवस्थी का चयन होने के बाद रविवार को व्यापारियों ने उनके घर पहुंचकर पिता वीरेंद्र कुमार अवस्थी को सम्मानित किया। शहर के प्रकाश नगर में रहने वाले व विकास विभाग के प्रधान सहायक वीरेंद्र कुमार अवस्थी के बेटे रविराज अवस्थी का चयन इसरो में जूनियर साइंटिस्ट के लिए हुआ है। सूचना आने के बाद बधाइयों का सिलसिला जारी है। रविवार को व्यापारी नेता अतुल गुप्ता, महेंद्र अग्रवाल, संदीप जैन आदि लोगों ने प्रकाशनगर पहुंचकर रविराज के पिता वीरेंद्र अवस्थी को शॉल पहनाकर और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। अन्य लोगों ने फोन और घर पहुंचकर सफलता पर परिवार के लोगाें को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed